[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सोने-चांदी की चमक स्थिर, दाल और अनाज के भाव में भी नहीं हुआ कोई फेरबदल

सोने-चांदी की चमक स्थिर, दाल और अनाज के भाव में भी नहीं हुआ कोई फेरबदल

0
सोने-चांदी की चमक स्थिर, दाल और अनाज के भाव में भी नहीं हुआ कोई फेरबदल
आभूषण की सांकेतिक तस्वीर.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Market Update: स्थानीय बाजारों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में ज्यादातर स्थिरता देखने को मिली है. हालांकि सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा, लेकिन सोमवार को सोना और चांदी के दाम स्थिर बने रहे.

Market Update: सर्राफा बाजार में स्थिरता, पहले से ऊंचे स्तर पर कीमतें

सोना-चांदी के भाव पिछले कई दिनों से लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहे थे, लेकिन अब फिलहाल स्थिरता देखने को मिली है. हालांकि दोनों की कीमतें पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.

  • 24 कैरेट सोना: ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹ 2.36 लाख प्रति किलोग्राम

व्यापारियों के अनुसार, पिछले 25 दिनों में सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि बीते छह दिनों से बाजार स्थिर है.

दाल और अनाज के दामों में मिश्रित रुख

दलहन बाजार में जहां चना और मसूर दाल के दाम स्थिर हैं, वहीं अरहर और मूंग में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

  • चना व मसूर दाल:₹72 प्रति किलोग्राम
  • अरहर दाल:₹120–130 प्रति किलोग्राम
  • मूंग दाल:₹98 प्रति किलोग्राम
  • कलाई दाल:₹105–115 प्रति किलोग्राम
  • आटा: ₹35 प्रति किलोग्राम

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर ₹80 से ₹160 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल ₹40 प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा₹110 से ₹130 प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

तेलहन बाजार में हल्की तेजी

खाद्य तेलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है. मंगल तेल (15 लीटर) का डिब्बा जो पहले ₹2400 था, अब बढ़कर ₹2475 तक पहुंच गया है. वहीं रिफाइन तेल ₹2350 से ₹2450 (13 लीटर) के बीच बिक रहा है.

व्यापारियों की राय: आगे भी बदल सकते हैं भाव

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि शादी-ब्याह के सीजन और मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है. कुछ उत्पादों के दाम में तेजी आ सकती है, जिससे बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें : आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत, 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश

 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel