[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

Bhagalpur news गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

0

सुलतानगंज गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट अब दोबारा गति पकड़ने जा रहा है. करीब 13 महीनों से ठप पड़े इस प्रोजेक्ट को वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस (एनओसी) मिल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अंतिम चरण में केवल क्षतिपूर्ति राशि जमा करना बाकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने बताया कि दिल्ली स्तर से वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. वन विभाग के नियमों के तहत बीओक्यू का दो प्रतिशत लगभग 2 करोड़ 99 लाख 5 हजार 387 रुपये जमा करना अनिवार्य है. यह राशि जमा होते ही एनओसी जारी कर दी जायेगी और संवेदक को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया जायेगा. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल भागलपुर के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने फ्लड कंट्रोल डिवीजन, भागलपुर को पत्र भेज कर राशि जमा करने का निर्देश दिया है. यह राशि वाइल्डलाइफ पेमेंट बैंक में जमा करनी है. कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि जैसे ही फंड उपलब्ध होगा, राशि जमा कर दी जायेगी.

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से मिली रफ्तार

विधायक ने मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था. मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की फाइल 21 मार्च 2025 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार को भेजी गयी थी. राज्य सरकार ने सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर दी, लेकिन वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस लंबित रहने से निर्माण कार्य 13 महीनों तक बंद रहा. करीब 126 करोड़ रुपये के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से उत्तरवाहिनी गंगा तट का व्यापक विकास किया जायेगा. योजना में आधुनिक सीढ़ी घाट, पक्का घाट और चैनल निर्माण शामिल है, जिससे गंगा के उत्तरवाहिनी स्वरूप को सालभर बनाये रखने की व्यवस्था होगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, पेयजल और धूप-बारिश से बचाव के लिए शेड जैसी सुविधाएं विकसित की जायेगी.

कहते हैं अधिकारी

एनओसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है.राशि जमा करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है.फंड मिलते ही तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा.भुगतान के 2-3 दिन में प्रक्रिया पूरी कर करीब 15 दिनों में आधिकारिक पत्र जारी होगा.

आदित्य प्रकाश, कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर).

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel