[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर 10 करोड़ रुपये से अधिक के फल का होगा कारोबार, लाखों के चढ़ेंगे फूल

10 करोड़ रुपये से अधिक के फल का होगा कारोबार, लाखों के चढ़ेंगे फूल

0
10 करोड़ रुपये से अधिक के फल का होगा कारोबार, लाखों के चढ़ेंगे फूल

सावन को लेकर फल व फूल बाजार में रौनक दिखने लगी है. इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और कारोबार दोगुना-तिगुना बढ़ गया है. केवल फल कारोबारियों के बताये आंकड़े के अनुसार पूरे सावन में 10 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना है. हालांकि, पिछले साल से अधिकतर फल के भाव 10 से 60 रुपये किलो तक बढ़े हुए हैं.

यहां से आ रहे हैं फल

गिरधारी साह फल मंडी के थोक फल कारोबारी मो वहाब ने बताया कि नैनीताल से आने वाला सेब 120 रुपये किलो, चाइना से आने वाला सेब 220 से 250 रुपये किलो बिक रहा है. हलद्वानी व नैनीताल से आने वाला नाशपाती 100 रुपये किलो, हैदराबाद से आने वाला मौसमी 70 से 80 रुपये किलो, नासिक का अनार 140 से 150 रुपये किलो तक बिक रहा है. इस बार सेब के महंगा होने से अन्य फलों पर भी असर पड़ा है. सिंगापुरी केला ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 25 रुपये दर्जन से बढ़कर 70-80 रुपये दर्जन खुदरा में बिक रहा है, जबकि इस बार पीला केला 30 से 40 रुपये दर्जन बिक रहा है.

फल के कारोबार का आंकड़ा

फल कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में एक ट्रक सेब की बिक्री भी नहीं हो पाती है. सावन में रोजाना दो ट्रक सेब का खपत है. एक ट्रक में 600 पेटी सेब आता है, जबकि दो ट्रक में 1200 पेटी. एक पेटी में लगभग 20 किलो सेब आता है. इस प्रकार पूरे सावन में 5.40 करोड़ रुपये के सेब की बिक्री होगी. दूसरे फल कारोबारी मो साहब ने बताया कि सावन में नाशपाती भी दो ट्रक रोजाना खपत है. नाशपाती के एक पेटी का भाव पिछले वर्ष 600 रुपये था, जबकि इस बार 800 रुपये है. ऐसे में 1.80 करोड़ के नाशपाती की बिक्री होगी. अनार का रोजाना एक ट्रक खपत है. अनार एक पेटी का 900 से 950 रुपये होता है. पूरे सावन में 1.62 करोड़ रुपये के अनार बिकने की संभावना है. मौसमी का रोजाना एक ट्रक सप्लाई है, जो 600 रुपये में एक पेटी आता है. इसलिए 1.08 करोड़ की मौसमी की बिक्री होगी. सावन के दौरान सबसे अधिक केला की बिक्री होती है, लेकिन फलों में सबसे सस्ता होने से केला का कारोबार लाखों में ही रह जाता है. रोजाना 200 खानी सकरचिनिया व 400 खानी सिंगापुरी केला की सप्लाई होती है. इससे 50 लाख से अधिक का कारोबार होता है.

फल पिछले वर्ष का भाव वर्तमान भाव

नया सेब 80 से 100 रुपये किलो 100 से 120 रुपये किलो

नाशपाती 70 से 80 रुपये किलो 100 रुपये किलो

मौसमी 50 से 60 रुपये किलो 60 से 70 रुपये किलो

अनार 100-120 रुपये किलो 140 से 150 रुपये किलो

केला 10 से 40 रुपये दर्जन 30 से 60 रुपये दर्जन

नोट:- सभी कीमत थोक बाजार से ली गयी है.

————–

बॉक्स मैटर

फूल बाजार में गेंदा की कीमत से दुकानदार व उपभोक्ता हैरान

फूल बाजार में फूल की कीमत इतनी बढ़ गयी है कि दुकानदार व उपभोक्ता दोनों परेशान हैं. खासकर लाल गेंदा की कीमत अधिक चढ़ी हुई है. आशीष कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले जिस गेंदा फूल की कीमत 300 रुपये कूड़ी थी, वही बढ़कर 500 रुपये हो गयी, गुलाब 160 रुपये सैकड़ा से बढ़कर 250 रुपये, रजनीगंधा 100 रुपये सैकड़ा से बढ़कर 250 रुपये हो गया है. कमल 10 से बढ़कर 20 रुपये प्रति पीस, पीला गेंदा 400 से बढ़कर 600 रुपये किलो हो गया है. दूसरे फूल कारोबारी गणेश मालाकार ने बताया कि जिस तरह कीमत बढ़ गयी, उसी तरह खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel