डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
bhagalpur news. लॉ परीक्षा के लिए आज से भरायेगा फॉर्म
टीएमबीयू में संचालित लॉ कोर्स का परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरा जायेगा. टीएनबी लॉ कॉलेज में चल रहे तीन वर्षीय लॉ कोर्स के अंतर्गत सेमेस्टर दो, चार व छह और पांच वर्षीय कोर्स के सेमेस्टर दो, चार, छह, आठ व दस के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के आठ से 14 अक्तूबर तक फॉर्म भरायेगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 से 16 अक्तूबर तक जमा लिया जायेगा. इसे लेकर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है. उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले लॉ के छात्र-छात्राएं विवि के अधिकारी से मिलकर परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग की थी.
