[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर पांच दिवसीय झूलनोत्सव का समापन

पांच दिवसीय झूलनोत्सव का समापन

0
पांच दिवसीय झूलनोत्सव का समापन

शहर के विभिन्न ठाकुरबाड़ी व मंदिरों में सावन एकादशी शुक्ल पक्ष तिथि पर शुरू हुए झूलनोत्सव का समापन सावन की पूर्णिमा पर सोमवार को हो गया. अधिकतर मंदिर व ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव को लेकर भी पूजा-अर्चना की गयी. देर रात तक राधा-कृष्ण को झूला झुलाया गया. महिला व पुरुषों ने एक से एक भजन गाये. बूढ़ानाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने प्रात: पूजा-अर्चना की. कोतवाली स्थित कुपेश्वर नाथ मंदिर में बर्फ से शृंगार, रुद्राभिषेक व झूलनोत्सव हुआ. झूलनोत्सव शाम छह बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चली. श्री दादीजी सेवा समिति की ओर से चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में बाबा भोले नाथ का रुद्राभिषेक व शृंगार पूजन किया गया. पूजन में अध्यक्ष अनिल खेतान, ओम प्रकाश कनोडिया, अरुण लाठ, अरुण झुनझुनवाला, मोनू देवी जालान आदि उपस्थित थे. वेरायटी चौक स्थित दुग्धेश्वर नाथ, भूतनाथ आदि मंदिरों में धूम-धाम से पूजा-अर्चना हुई. गोपाल साह ठाकुरबाड़ी, गोलाघाट ठाकुरबाड़ी, रंगनाथ मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, नया बाजार, अलीगंज स्थित ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel