[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news दो पक्षों में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Bhagalpur news दो पक्षों में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

0

सुलतानगंज अबजूगंज गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष से अनिता कुमारी, जबकि दूसरे पक्ष से किरण देवी ने थाना में आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असल वजह क्या थी. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो घायल, मायागंज रेफर

दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गये. पहली घटना में एक युवक प्लेटफार्म पर गिर गया, जबकि दूसरी घटना में टेपो की टक्कर में वृद्ध महिला घायल हुई. जानकारी के अनुसार युवक आदित्य कुमार चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने से मायागंज रेफर कर दिया. दूसरी घटना में टेंपो की टक्कर से मंजू देवी घायल हो गयी. उन्हें भी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया.

7.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया रंगरा थाना की पुलिस ने 7.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर टोटो चालक रंगरा का उत्तम कुमार है. गुप्त सूचना पर रंगरा थाना टीम ने वाहन जांच के दौरान कुरसेला की ओर जा रहे एक टोटो को रोक कर तलाशी लेने के क्रम में टोटो चालक के पास से कुल-7.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर टोटो को जब्त किया गया. रंगरा थाना में टोटो चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel