[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर कोर्टरूम में सुनवाई के दौरान हथकड़ी लगे आरोपित ने दूसरे को पीटा, अफरा-तफरी

कोर्टरूम में सुनवाई के दौरान हथकड़ी लगे आरोपित ने दूसरे को पीटा, अफरा-तफरी

0
कोर्टरूम में सुनवाई के दौरान हथकड़ी लगे आरोपित ने दूसरे को पीटा, अफरा-तफरी

लोदीपुर थाना में आठ साल पूर्व दर्ज जमीन को लेकर मारपीट के मामले में तारीख पर पहुंचे जमानत पर बाहर आरोपित को कस्टडी में मौजूद आरोपित ने कोर्टरूम में ही पीट दिया. उक्त घटना के बाद कोर्टरूम में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार मामले में तारीख पर जमानत पर मुक्त अभियुक्त चंदन कुमार उर्फ मनीष कुमार सहित न्यायिक हिरासत में गांजा यादव कटघर में खड़े थे. इसी दौरान आपसी विवाद को लेकर हथकड़ी लगे आरोपित ने कटघरे में खड़े चंदन कुमार उर्फ मनीष को पीट दिया. इसकी वजह से वह कटघरे से बाहर गिर गया. मारपीट में घायल चंदन ने बताया कि उक्त सारी घटना न्यायिक अधिकारी की मौजूदगी में हुई है. उक्त मामले में न्यायिक अधिकारी ने कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया. चंदन और उसके साथ आये पवन कुमार यादव ने बताया कि कस्टडी में मौजूद आरोपित गांजा यादव ने पीटने के बाद उन्हें धमकी भी दी कि इसके बाद ज्यादा से ज्यादा चार माह की सजा बढ़ जायेगी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह उन लोगों को नहीं छोड़ेगा. हालांकि, उक्त मामले में देर शाम तक जोगसर थाना में किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel