[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur newsसंसाधन की कमी से पिता ने छोड़ा क्रिकेट, बेटा कर रहा कमाल

Bhagalpur newsसंसाधन की कमी से पिता ने छोड़ा क्रिकेट, बेटा कर रहा कमाल

0
Bhagalpur newsसंसाधन की कमी से पिता ने छोड़ा क्रिकेट, बेटा कर रहा कमाल

कहलगांव प्रखंड से करीब आठ किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव नंदलालपुर से निकल कर इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे बाये हाथ के तेज गेंदबाज किशन कुमार सिंह की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. मध्यम वर्ग के किसान के घर जन्मे किशन कुमार सिंह के पिता सुशील सिंह कभी संसाधनो की कमी से अपने क्रिकेट को आगे नहीं बढ़ा सके, लेकिन कहते हैं अगर जज्बा हो तो हर मुश्किल काम आसान हो जाता है. वह खुद क्रिकेट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाये, लेकिन पुत्र ने ऐसा कारनामा किया कि आज हर किसी के जुबान पर उसका ही नाम है. माता रीना सिंह, पिता सुशील सिंह व चाचा मनोज सिंह आज वर्ल्ड कप जीतने के बाद फुले नहीं समा रहे हैं .मां कहती है वर्ल्ड कप फाइनल के दिन सुबह से ही वह टीवी के पास बैठी थी. जब तक की मैच टीम इंडिया ने जीत नहीं लिया. पिता सुशील सिंह पूजा पाठ कर रहे थे. गांव में क्रिकेट की सुविधा नहीं होने से उसे बुआ अपने घर लेकर चली गयी.

पिता ने बचपन में ही बेटे की काबिलियत को देख अपनी बहन के घर नोयडा भेज दिया, जहां किशन ने आशीष नेहरा के एकेडमी में प्रशिक्षण लिया. वह लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया.

किशन के बचपन के दोस्त विकास सिंह आनंद सिंह बताते हैं कि बचपन में ही उसके गेंदों का सामना करना काफी मुश्किल होता था. वह काफी शानदार गेंदबाजी करता था.

प्रभात खबर से बातचीत में किशन कुमार सिंह ने कहा कि वर्ल्ड कप जीत कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, यह एक सपना सच होने जैसा है. अब सीनियर टीम में शामिल हो वर्ल्ड कप जीतने का सपना है.

छात्र-छात्राओं के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन

नवगछिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्माईलपुर में नौवी वाहिनी एनडीआरएफ बिहटा, पटना की ओर से विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव के संबंध में सफल मॉक ड्रिल हुआ. मुख्य उद्देश्य जोखिम न्यूनीकरण व आपदा के पूर्व तैयारी त्वरित प्रतिक्रिया व बहु एजेंसी समन्वय की प्रभावशीलता को परखना व सुदृढ़ करना था. अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ टीम कमांडर वीर प्रताप सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, भागलपुर, सीओ इस्माईलपुर एवं आपदा मित्र प्रखंड को-ऑर्डिनेटर सतीश कुमार एवं अन्य आपदा मित्र पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel