[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर पत्नी की हत्या कर फरार

पत्नी की हत्या कर फरार

0
पत्नी की हत्या कर फरार

पीरपैंती थाना क्षेत्र के बल्ली टिकर गांव में देर शाम पति डब्लू उरांव ने पत्नी सातो देवी की हत्या कर फरार हो गया. दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे. एक बेटा धीरज पानी के प्लांट में काम करता है. बेटे को सूचना देने पर वह घर पहुंचा, तो देखा मां मृत पड़ी है और पिता फरार है. बेटे ने शोर मचाया, तो ग्रामीण जुट गये. सूचना पर पहुंची पीरपैंती पुलिस ने घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है. दोनों हमेशा झगड़ा करते रहते थे. दोनों को तीन पुत्र है. बड़ा पुत्र शादीशुदा है और बाहर रहता. बीच का बेटा धीरज पानी प्लांट में काम करता है. सबसे छोटा बेटा दिल्ली में रहता है. पुलिस आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया की आरोपित का दिमाग थोड़ा कमजोर है.

मारपीट की घटना में पांच घायल

कहलगांव में विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए. घायलों में रशलपुर थाना क्षेत्र के धनौरा निवासी सुनील पासवान, अनिल पासवान, कहलगांव थाना क्षेत्र के कागजी टोला निवासी मिथुन साहनी, बनरा बगीचा निवासी रौशन कुमार व अंतिचक थाना क्षेत्र काशड़ी के गोविंद कुमार शामिल है. सभी घायलों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में कराया गया.

20 माह की बच्चा चाय से जला, रेफर

कहलगांव थाना क्षेत्र कागजी टोला के बिट्टू साहनी का पुत्र देव कुमार (20 माह) खोलते गर्म चाय से जल गया. परिजन उसे कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. पिता बिट्टू साहनी ने बताया कि गैस पर चाय खौल रहा था. मां के साथ बच्चा था. बच्चे ने सस्पेंन के डंडे पर हाथ से मार दिया. चाय उसके चेहरे पर गिरा और वह जल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel