[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में अधीक्षण अभियंता के आवास पर छापेमारी की सूचना से मचा हड़कंप, सही लोकेशन नहीं मिलने पर लौटी टीम

भागलपुर में अधीक्षण अभियंता के आवास पर छापेमारी की सूचना से मचा हड़कंप, सही लोकेशन नहीं मिलने पर लौटी टीम

0
भागलपुर में अधीक्षण अभियंता के आवास पर छापेमारी की सूचना से मचा हड़कंप, सही लोकेशन नहीं मिलने पर लौटी टीम
भागलपुर-आनंदगढ़ कॉलोनी जाने वाला मार्ग.

भागलपुर से रिपोर्ट

EOU Raid Buzz: भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी में मंगलवार को उस समय अचानक हलचल बढ़ गई, जब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम के एक अधीक्षण अभियंता के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंचने की सूचना फैली. इलाके में प्रशासनिक वाहनों की आवाजाही और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर लोगों के बीच दिनभर चर्चा होती रही.

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब पांच वाहनों के साथ पहुंची टीम ने कॉलोनी में काफी देर तक संबंधित अधिकारी के आवास की तलाश की. इस दौरान आसपास के लोगों और दुकानदारों से भी जानकारी ली गई.

EOU Raid Buzz: सही लोकेशन नहीं मिलने पर वापस लौटी टीम

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक अधिकारियों ने काफी देर तक इलाके में खोजबीन की, लेकिन संबंधित अधीक्षण अभियंता के आवास की सही लोकेशन नहीं मिल सकी. इसके बाद टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई.

घटना के बाद कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर भागलपुर में किसी प्रकार की छापेमारी या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें : बिहार में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, पटना से दिल्ली तक चल रही छापेमारी

अन्य ठिकानों पर चल रही है कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार जिस अधीक्षण अभियंता के आवास पर कार्रवाई की सूचना थी, उनके अन्य ठिकानों पर राज्य के विभिन्न स्थानों में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है. हालांकि इन छापेमारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है.

भागलपुर में कार्रवाई नहीं होने के बावजूद मामले को लेकर विभागीय और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. लोग अब आर्थिक अपराध इकाई की आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़े :Bihar NEET Scam 2026: टूटा स्टील बॉक्स, गायब रही कार्बन कॉपी… NEET परीक्षा में खुली हैरान करने वाली लापरवाही

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel