[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. 72 घंटे से बिजली नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bhagalpur News. 72 घंटे से बिजली नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

0

-नाथनगर क्षेत्र में तूफान से बिजली पोल गिरने से बाधित है आपूर्ति मंगलवार की रात तूफान गुजर जाने के 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने रामपुर खुर्द इलाके के लोगों का सब्र का बांध टूट गया और सडक पर उतर गये. लोगों ने अनाथालय रोड स्थित रेलवे अंडरपास को जाम कर दिया. लोगों ने बिजली विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया. मौके पर आक्रोशित लोगों ने कहा कि दो दिन बीत जाने के बाद भी सड़क पर गिरा पोल खडा नहीं किया जा सका है. इस वजह से प्रखंड क्षेत्र की आधी आबादी बिजली और पानी के लिए परेशान है. लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं. मोबाइल, इनवर्टर, फ्रीज सब बंद पड गया है.इस गर्मी मे बिना बिजली रहना मुश्किल हो गया है. रात को नींद नहीं आ रही है. सबसे ज्यादा दिक्कत पानी का है. ग्रामीण क्षेत्रों मे पानी कि व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाया गया है. बिजली कि किल्लत के कारण जनरेटर वालों का भी भाव बढ़ा हुआ है. प्रत्येक 1000 हजार लीटर पानी की टंकी भरने के लिए 300 सो रुपया से 500 तक चार्ज लिया जा रहा है. जिनके घर में सबमरसेबल नहीं वह जैसे तैसे पानी लाकर काम चला रहे हैं. इधर, सड़क जाम होने की सूचना पर मधुसूदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास मे जुट गयी. पुलिस ने मौके से ही बिजली विभाग के एसडीओ को फोन कर बुलाया. क्षतिग्रस्त बिजली पोल की जगह नया पोल लगवाया गया. हालांकि, देर शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी. एसडीओ रितेश कुमार ने बताया कि मानव बल तमाम संसाधनों के साथ रामपुर खुर्द इलाके में काम कर रही है. देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel