[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News: रंगरा प्रखंड कार्यालय में 39 लाख से होगा बिजली का काम

Bhagalpur News: रंगरा प्रखंड कार्यालय में 39 लाख से होगा बिजली का काम

0

– छह अक्तूबर को खोली जायेगी निविदा और चयनित एजेंसी को सौंपा जायेगा काम

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले के रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 39 लाख रुपये से अधिक की लागत से बड़ा काम होने जा रहा है. भवन निर्माण विभाग के विद्युत कार्य प्रमंडल, भागलपुर ने इस योजना को तैयार कर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. योजना के अनुसार करीब 20 लाख 92 हजार 758 रुपये की राशि इलेक्ट्रिक वर्क के पेच रिपेयर और इंस्टॉलेशन कार्यों पर खर्च होगी.

इसमें दफ्तर परिसर के अंदर खराब तारों, स्विच और कनेक्शन की मरम्मत के साथ नयी इंस्टॉलेशन भी शामिल है. इसके अलावा 18 लाख, 12 हजार, 470 रुपये से ब्लॉक के आवासीय परिसर में स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी और डैमेज इलेक्ट्रिकल एसेसरीज का रिप्लेसमेंट होगा. इससे न केवल परिसर की रोशनी व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि सुरक्षा भी बेहतर होगी. निर्धारित शर्तों के मुताबिक दोनों तरह के कार्यों को पूरा करने के लिए 15 दिनों की समय-सीमा तय की गयी है. विभाग ने कार्य कराने के लिए निविदा भी जारी कर दी है. निविदा छह अक्तूबर को खोली जायेगी, जिसके बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel