[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. छात्रों की थाली से अंडा गायब, ग्रामीणों ने किया विरोध

bhagalpur news. छात्रों की थाली से अंडा गायब, ग्रामीणों ने किया विरोध

0

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पैरडोमिनियामाल में मध्याह्न भोजन में छात्रों के थाली से अंडा गायब रहने और एचएम पति के हस्तक्षेप से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय में विरोध जताया. ग्रामीण राहुल कुमार, नीलेश कुमार, छोटू कुमार, प्रदीप कुमार, मीरा देवी, मनकीणा देवी आदि ने आरोप लगाया कि मध्याह्न भोजन में मीनू के अनुरूप बच्चों को अंडा नहीं दिया गया. आरोप लगाया कि कभी कभार बच्चों को अंड्डा दिया जाता है. कहा कि एचएम के पति विद्यालय में जमे रहते हैं और कार्य में हस्तक्षेप करते हैं. ग्रामीणों ने एचएम और उनके पति पर मनमाने रवैये पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही प्रावि पैरडोमिनियामाल में एक जलमीनार है, जिसको लेकर शिक्षक और ग्रामीण आमने सामने हो जाते हैं. कहा कि एचएम और ग्रामीणों के बीच लंबे समय से खींचतान जारी है. सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी द्वारा अंडा के बदले केला उपलब्ध कराया गया था. वहीं मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीता कुमारी ने बताया कि मैं अवकाश पर हूं. विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है. ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है. ग्रामीणों के आरोप की जांच की जायेगी. आरोप सही पाये जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

– राकेश कुमार, बीईओ शाहकुंड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel