[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news नप क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की कवायद तेज

Bhagalpur news नप क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की कवायद तेज

0
Bhagalpur news नप क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की कवायद तेज

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. गुरुवार को आर्किटेक्चर और डिजाइनर की टीम ने नगर परिषद अंतर्गत प्रस्तावित स्थलों का मुआयना किया. वार्ड 12 में वेंडिंग जोन निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण कर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी जुटायी गयी. स्थल निरीक्षण के क्रम में नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य संजय कुमार चौधरी व नवीन कुमार बन्नी के साथ आर्किटेक्चर इं विकास कुमार सिंह, इं करण कुमार, विकास कुमार सहित नगर परिषद के अभियंता मौजूद थे. टीम ने स्थल की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया. मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर के वार्ड छह में प्रस्तावित मार्केट कॉम्प्लेक्स, कृष्णानंद स्टेडियम, जर्जर जल मिनार, पुराना नगर परिषद कार्यालय तथा गंगा तट पर बहुमंजिला यात्री शेड निर्माण को लेकर आर्किटेक्चर और डिजाइनर ने मुआयना किया है. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा, ताकि स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य में तेजी लायी जा सके. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव है, जिससे फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान मिलेगा. इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी. गंगा तट पर प्रस्तावित बहुमंजिला यात्री शेड के निर्माण से कांवरियों सहित अन्य श्रद्धालुओं को आवागमन व ठहराव की सुविधा मिलेगी. निरीक्षण में नगर परिषद के जेई उपस्थित थे.

अवैध बैनर-पोस्टर हटे, सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई

सुलतानगंज नप सुलतानगंज की ओर से शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया गया. अभियान के तहत अबजूगंज चौक से थाना रोड होते स्टेशन रोड, अपर रोड एवं घाट रोड में लगे अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को हटाया गया. सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया. नप की ओर से सुलतानगंज को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में छापेमारी में 125 दुकानों की जांच की गयी. 1.5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया. नियम उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 5100 रुपये जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े एवं जूट के थैले के उपयोग के लिए जागरूक किया. अभियान के दौरान नप के सहायक वास्तुविद, नगर प्रबंधक, टाउन प्लानर, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर मिशन प्रबंधक, तहसीलदार सहित स्वच्छता साथी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel