[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. विद्यालय मरम्मत के लिए प्रति विद्यालयों को मिला 50 हजार, नहीं दिया हिसाब

bhagalpur news. विद्यालय मरम्मत के लिए प्रति विद्यालयों को मिला 50 हजार, नहीं दिया हिसाब

0

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मरम्मत के लिए प्रति विद्यालयों को 50 हजार रुपये उपलब्ध करायी गयी है, लेकिन राशि खर्च की गयी, या नहीं. इसकी जानकारी जिला शिक्षा विभाग को नहीं दी गयी है. खर्च की गयी राशि का बिल भी जमा नहीं करायी है. इस बाबत बुधवार से जिला शिक्षा विभाग के नये भवन स्थित कार्यालय में कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर डीईओ ने पत्र जारी किया है.

शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अग्रिम राशि की जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित करने निर्देश दिया है. राशि विद्यालय विकास मद के तहत दी गयी थी. अबतक विद्यालयों ने खर्च किये राशि का व्यय विवरण, भुगतान रसीद एवं निरस्तीकरण प्रपत्र जमा नहीं किया है. उन्हें निर्धारित तिथि पर संबंधित दस्तावेजों के साथ कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे. कहा कि जो विद्यालयों ने राशि का उपयोग नहीं किया है. उस राशि को अविलंब कोषागार में जमा कर प्रमाण प्रस्तुत करें. अनुपस्थित रहने या दस्तावेज जमा नहीं कराने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

जांच शिविर की तिथि

18 फरवरी : पीरपैंती, कहलगांव, सन्हौला व गोराडीह प्रखंड के विद्यालयों का शिविर.

19 फरवरी : जगदीशपुर, सबौर, नाथनगर, शाहकुंड और सुल्तानगंज प्रखंड

20 फरवरी : नगर निगम, नारायणपुर, रंगरा, इस्माइलपुर प्रखंड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel