[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की मरीजों से जिलाधिकारी ने ली जानकारी

Bhagalpur news अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की मरीजों से जिलाधिकारी ने ली जानकारी

0
Bhagalpur news अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की मरीजों से जिलाधिकारी ने ली जानकारी

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक रमण कुमार उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने और दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त रखने का निर्देश दिया. डीएम ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और समय पर सभी विभागों में चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण काउंटर और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का भी मूल्यांकन किया. मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने जिलाधिकारी को अस्पताल की वर्तमान स्थिति और जरूरतों के बारे में जानकारी दी. स्वास्थ्य प्रबंधक रमण कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और प्रबंधन उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है. जिला पदाधिकारी कहा कि जर्जर भवन में जो रोगी रह रहे हैं उसे ठीक करने के लिए कहा गया. मेटरनिटी वार्ड सहित अन्य वार्ड को नए भवन में शिफ्ट करवाया गया है. यह भवन सभी सुविधाओं से लैस है. एक भवन बनकर तैयार है, उसमें मेडिसिन के रोगी को रखने का निर्देश दिया गया. किसी व्यक्ति की मौत होने पर या उसके परिजनों के रहने के लिए कोई बड़ा कमरा नहीं था. शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाता है. उसके लिए एक कमरे का निर्माण कराया जाऐगा. आयुष्मान के लाभार्थी क्लेम नहीं कर पा रहे हैं. उसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. अज्ञात शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीज को मंगवाया जायेगा. जिलापदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय के सामने बन रहे वाकिंग ट्रेक का जायजा लिया. बताया कि अनुमंडल कार्यालय का भवन अप्रोच रोड व कैंपस विहिन है. वर्तमान समय में कोई भी भवन एप्रोच रोड व कैंपस के बीना बनता है, तो इसकी जांच की जायेगी. अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान में वाकिंग ट्रैक के साथ गार्डेन बनाया जायेगा. फलदार व छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए गए हैं. जिला पदाधिकारी ने जगतपुर झील का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जगतपुर झील को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं. मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया सीओ को आवश्यक निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel