[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhgalpur news. 103 किसानों ने प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी में सजाया 892 प्रदर्श

bhgalpur news. 103 किसानों ने प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी में सजाया 892 प्रदर्श

0

-आज जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी करेंगे विधिवत उद्घाटन और कल होगा समापन पर उत्कृष्ट किसान होंगे पुरस्कृत तिलकामांझी कृषि भवन परिसर में जिला उद्यान विभाग की ओर से उद्यान निदेशालय, पटना अंतर्गत प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को हुआ. हालांकि विधिवत उद्घाटन मंगलवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी करेंगे. पहले दिन 103 किसानों ने 892 प्रादर्श के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और अपने-अपने उत्पाद फूल, सब्जी व फल को प्रदर्शनी स्टॉल पर सजाया. इसमें बांका के आठ किसान ने भी प्रदर्शनी में अपने उत्पाद को सजाया. देर शाम को कृषि विशेषज्ञों ने उत्पादों का मूल्यांकन भी किया. पहले दिन प्रदर्शनी में पारंपरिक फूल से लेकर आधुनिक फूल के पौधे फूल समेत सजाये गये. इसके अलावा सब्जी में रंग-बिरंगी फूलगोभी बैगनी कलर, पीला, उजला, पत्ता गोभी, 150 ग्राम से अधिक वजन का टमाटर, अंगूर टमाटर, मिर्ची टमाटर, आधा किलो से अधिक वजन का बैगन, छह किलो से अधिक वजन का ओल, आलू, नीबू, सीम, लंबा मूली, गोट गोभी, शलजम, पपीता, शिमला मिर्च, बिंस, हरी मिर्च ने आकर्षित किया. सुल्तानगंज के दंपति किसान अरुण मंडल व मंजूमाला देवी ने 600 ग्राम का एक-एक बैगन उपजाया था. उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर पटना में आयोजित प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार जीत चुके हैं. इस बार भी असमय बारिश का दंश झेलने के बाद भी बैगन, सीम, नीबू व बड़ा-बड़ा टमाटर का उत्पादन किये. जिला उद्यान पदाधिकारी मधु प्रिया ने बताया कि आमलोगों के लिए यह प्रदर्शनी मंगलवार से बुधवार तक रहेगा. बुधवार को दोपहर तीन बजे पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel