[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news बिजली का तार बिछाने को लेकर विवाद, चार दिनों से अंधेरे में 40 घर

Bhagalpur news बिजली का तार बिछाने को लेकर विवाद, चार दिनों से अंधेरे में 40 घर

0

जगदीशपुर बैजानी में उपभोक्ताओं के लिए बिजली के पोल में तार बिछाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है. विवाद का कारण यह है कि जिस रास्ते से होकर बिजली का पोल और तार गुजारा जा रहा है उस पर दोनों पक्षों का अलग-अलग दावा किया जा रहा है. इस विवाद की वजह से मंडल टोले का करीब 30-40 घर पिछले चार दिनों से अंधेरे में डूबे है. विवाद दो मार्च से ही शुरू हुआ है. विवाद को लेकर एक पक्ष से दावा किया जा रहा कि पोल और तार उनकी निजी जमीन से होकर गुजर रहा है, वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दावा किया जा रहा है कि पोल और तार सरकारी जमीन से होकर गुजरा जा रहा है. दोनों पक्षों में लगातार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है. तनाव को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये है. विवाद की सूचना पर दंगा नियंत्रण वाहन को मौके पर भेजा गया. विवाद के बाद बाईपास पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया. हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए अधिकारियों को आवेदन दिया है. एक पक्ष ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाने का आरोप लगा बाईपास थाने में आवेदन दिया है. वहीं देर शाम को सदर अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में दोनों पक्षों पहुंचे जहां एसडीएम ने सुनवाई की और दोनों पक्षों को कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया. विवाद को लेकर बिजली विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विवाद के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं. जल्द ही कोई निर्णय लिया जायेगा.

पहले उपभोक्ता निजी तारों से जला रहे थे बिजली, डीएम से की मांग तो बिछने लगा तार

जगदीशपुर बैजानी मंडल टोला के करीब तीन दर्जन उपभोक्ता पहले निजी तार खरीद कर बिजली जला रहे थे. जब सीएम नीतीश कुमार के संभावित यात्रा को लेकर डीएम बैजानी पहुंचे, तो मंडल टोला के लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए सरकारी बिजली तार बिछाने का अनुरोध किया था. बिजली विभाग की ओर से तार बिछाने का कार्य शुरू किया गया. पोल, तार गुजरने वाली जगह के सरकारी व निजी होने का दावा दो पक्षों के बीच होने लगा और कार्य बाधित हो गया. इस कारण पिछले चार दिनों से करीब तीन दर्जन उपभोक्ताओं के घर बिजली बाधित है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel