[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भीखनपुर त्रिमूर्ति चाैक-मुंदीचक मार्ग : पांच फीट चौड़ी सड़क पर साढ़े तीन फीट में छर्री का ढेर, गाड़ियों को निकलने में हुई दिक्कत

भीखनपुर त्रिमूर्ति चाैक-मुंदीचक मार्ग : पांच फीट चौड़ी सड़क पर साढ़े तीन फीट में छर्री का ढेर, गाड़ियों को निकलने में हुई दिक्कत

0
भीखनपुर त्रिमूर्ति चाैक-मुंदीचक मार्ग : पांच फीट चौड़ी सड़क पर साढ़े तीन फीट में छर्री का ढेर, गाड़ियों को निकलने में हुई दिक्कत

मनमानी करने वालों पर अंकुश लगाने में नगर निगम फेलवरीय संवाददाता, भागलपुरभीखनपुर के त्रिमूर्ति चाैक से मुंदीचक के बीच एक जगह पर सड़क की चौड़ाई का आधा से ज्यादा भाग गुरुवार को पूरे दिन ब्लॉक रहा. करीब पांच फीट चौड़ी सड़क पर साढ़े तीन फीट में छर्री का ढेर रहने से पूरे दिन इस मार्ग पर रुक-रुक का जाम लगता रहा. डेढ़ फीट रह गयी सड़क पर छोटी चारपहिया वाहनें तो किसी तरह से निकल जा रही थीं, लेकिन बड़ी गाड़ियों को वापस होना पड़ रहा था. नगर निगम की टीम आये दिन अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में निकलती है, लेकिन इस तरह की मनमानी करने वालों पर अंकुश लगाने में वह लगभग फेल है. सैंडिस कंपाउंड के सामने पुलिस लाइन की ओर के मार्ग पर तीन महीने तक बालू सड़क पर गिरा रहा, लेकिन निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं, राधा रानी सिन्हा रोड में भी काफी दिनों तक सड़क पर बालू-छर्री पड़ा था, यहां भी कार्रवाई नहीं हुई.

सड़क पर पड़े मेटेरियल को कर रहा नजरअंदाज

शहर में कई जगहों पर कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है. घर-मकान बनाने वाले अपनी सुविधा देख सड़क पर ही बालू-छर्री गिरा दे रहे हैं. नगर निगम के अतिक्रमण शाखा की टीम देखती भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं कर पा रही है.

जवारीपुर में टूट कर गिरा तार, चार घंटे बत्ती रही गुल

गुरुवार की सुबह 3 बजे जवारीपुर में तार गिरने से इलाके में चार घंटे बिजली गुल रही. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों की नींद सुबह ही टूट गयी. सुबह 7 बजे जब बिजली कर्मी ने तार जोड़ा, तब इलाके में बिजली आयी. मायागंज नर्स क्वाटर के पास तार गिरने से सुबह 4 बजे से बिजली गुल हो गयी. सुबह 6 बजे जब बिजली आयी तब राहत मिली. डाक्टर कॉलोनी में सुबह 3 बजे फेज उड़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. सुबह 5 बजे फेज बनाया गया तब बिजली आयी. तुलसीनगर बैंक कॉलोनी में बुधवार रात 2.45 बजे फेज उड़ गया. बरहपुरा उत्तर टोला में सुबह के लगभग 9 बजे तार गिरने से दो घंटा लोगों को बिजली नहीं मिली. रेडक्रॉस रोड में दोपहर 2.30 बजे फेज उड़ने से लोगों को परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel