[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. उच्च गुणवत्ता वाले निरीक्षण भवन की मांग, डीएम को लिखा पत्र

bhagalpur news. उच्च गुणवत्ता वाले निरीक्षण भवन की मांग, डीएम को लिखा पत्र

0

सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता युक्त निरीक्षण भवन सह गेस्ट हाउस के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि सुलतानगंज में हवाई सेवा शुरू होने का प्रस्ताव है, ऐसे में आने वाले समय में कई विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं अन्य महानुभावों का विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में आगमन संभावित है. बताया कि वर्तमान में सुलतानगंज मुख्य शहर के अलावा अन्य सुदूर क्षेत्रों में उच्च स्तरीय निरीक्षण भवन या गेस्ट हाउस की कमी महसूस की जा रही है. भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए ऐसे भवन का निर्माण अत्यंत आवश्यक प्रतीत होता है, जिससे आगंतुकों और प्रशासनिक अधिकारियों को ठहरने में सुविधा मिल सके. विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि विगत दिनों सुलतानगंज अंचल अंतर्गत मौजा धांधी बेलारी में बाथ थाना निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई थी. हालांकि, परिस्थितिजन्य कारणों से संबंधित थाना का निर्माण किसी अन्य स्थान पर कर दिया गया. वर्तमान में वह चिह्नित भूमि परती पड़ी हुई है. उन्होंने सुझाव दिया कि उक्त परती भूमि पर उच्च गुणवत्ता युक्त निरीक्षण भवन सह गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel