[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. भागलपुर जैसे समर्पित कार्यकर्ता हर जिले व हर दल को मिले : प्रभारी मंत्री

Bhagalpur News. भागलपुर जैसे समर्पित कार्यकर्ता हर जिले व हर दल को मिले : प्रभारी मंत्री

0

-सैंडिस कंपाउंड में तिरंगा लहराने पहुंचे डॉ दिलीप कुमार जायसवाल

भागलपुर : भागलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भागलपुर भाजपा जैसे समर्पित कार्यकर्ता हर जिले व हर दल को मिले. भागलपुर के कार्यकर्ताओं का जितना सम्मान किया जाये कम है. वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैंडिस कंपाउंड में झंडा फहराने पहुंचे हैं. रविवार की शाम परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनने के बाद वह पहली बार भागलपुर आए हैं. कहा कि बजट सत्र समाप्त होने के बाद भागलपुर में समीक्षा बैठक की जायेगी, सभी जानते ही हैं हाल ही में मैंने गड्ढा बताओ इनाम पाओ योजना शुरू की है.

– सड़क में थोड़ी भी खराबी पायी गयी तो, 72 घंटे में होगी मरम्मत

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मार्च में रोड मेंटेनेंस पॉलिसी आने वाली है. इसके बाद 3 महीने का ग्रेस टाइम दिया जायेगा. फिर पूरे बिहार के अंदर किसी भी सड़क पर थोड़ी भी खराबी पायी जायेगी तो 72 घंटे के अंदर उसकी मरम्मत की जायेगी. बिहार में सेमीकंडक्टर और चिप्स का उद्योग आना है इसकी भी उम्मीद बढ़ती जा रही है. भागलपुर की जनता को कानून का राज देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने चाहे प्रदेश अध्यक्ष रहे, जनता ने उन्हें सत्ता से सत्ता से बाहर रहने का निर्देश दिया है. लालू यादव के परिवार में राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हो सकता है, उनका बेटा या बेटी. समाजवादी पार्टी में भी बेटा ही अध्यक्ष होगा. लेकिन दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साधारण युवा कार्यकर्ता को बनाया. वह ना तो मोदी जी का बेटा है और ना वाजपेयी जी का. उन्हें (लालू यादव) भाजपा से सीख लेनी चाहिए, मगर तेजस्वी यादव के बाद कौन अध्यक्ष होगा इसकी भी बुकिंग हो चुकी है.

– स्पीडी ट्रायल चलाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट से दिलायी जायेगी सजा

नीट छात्रा अपहरण मामले में डॉ जायसवाल कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज है. नीट छात्रा मामले में 72 घंटे के अंदर एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी अपना काम कर रही है कोई भी अपराधी नहीं बचेगा. जो भी दोषी होंगे स्पीडी ट्रायल चला कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलायी जायेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री योगेश पांडे, नितेश सिंह, अश्विनी जोशी मोंटी आदि ने उनका स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel