[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur. लैलख गांव में जीआरपी की छापेमारी, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Bhagalpur. लैलख गांव में जीआरपी की छापेमारी, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

0

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर : कुछ वर्ष पहले लैलख स्टेशन पर शराब तस्करों को पकड़ने गई सीआरपी टीम पर हुए हमले के मामले में शुक्रवार तड़के जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की. सुबह करीब चार बजे भागलपुर जीआरपी की टीम ने जीआरपी के एएसपी और जिला पुलिस की मदद से लैलख गांव में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य सरगना भागने में सफल रहा. पुलिस ने फरार अपराधी की पत्नी को हिरासत में लिया है.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान छोटू उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने उसके ठिकाने से चांदी के जेवरात, पुखराज समेत कई बहुमूल्य पत्थर भी जब्त किए हैं. छापेमारी अभियान की निगरानी रेल एसपी विद्यासागर भागलपुर से स्वयं कर रहे थे. यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले के मुख्य आरोपितों में शामिल ज्ञानी मंडल भी मौके पर मौजूद था. जीआरपी थाना अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि पुलिस को देखते ही ज्ञानी मंडल और छोटू छत के रास्ते भागने लगे. दोनों एक छत से दूसरी छत पर कूदकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान छोटू को पकड़ लिया गया, जबकि ज्ञानी मंडल भागने में सफल हो गया. मामले में अब भी चार अपराधी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel