[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मनोज, सचिव मृत्युंजय

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मनोज, सचिव मृत्युंजय

0
व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मनोज, सचिव मृत्युंजय

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के भागलपुर शाखा के हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार देर रात पूरी हुई. जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने विजेताओं के नामों की घोषणा की. अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, सचिव के पद पर मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रविकांत कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव के पद पर तनुजा कुमारी और संगठन मंत्री के पद पर संदीप कुमार ने जीत हासिल की. परिणामों की घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और फूल माला पहनाया. अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के कर्मचारियों ने संघ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति आस्था दर्शाया है. इसके लिए उन्होंने सभी को तहे दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि न्यायालय कर्मियों के हित और वेलफेयर के लिए वह कार्य करेंगे और कर्मियों की मांगों को उचित पटल पर रखेंगे. परिणामों की घोषणा के बाद मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सम्मानित मत प्राप्त हुए हैं. सभी के बीच कांटे की टक्कर हुई. इधर निर्वाची पदाधिकारी मो गुलाम जिलानी ने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में उम्मीदवारों सहित संघ के सदस्यों का अहम योगदान रहा.

किनको कितने वोट मिले :

अध्यक्ष पद

मनोज कुमार सिंह – 139

रास बिहारी दत्ता त्रिपाठी – 123

सचिव पद

मृत्युंजय कुमार – 160

सुरेश कुमार सिंह – 102

उपाध्यक्ष पद

रविकांत कुमार गुप्ता – 156

प्रीतम कुमार 145

मनोज कुमार मिश्रा – 127

मो इम्तियाज खान – 73

संयुक्त सचिव

तनुजा कुमारी – 157

शुभम कुमार – 131

शशिकांत झा – 126

शनी कुमार – 92

संगठन मंत्री

संदीप कुमार – 151

सुनील कुमार – 96

कोषाध्यक्ष

प्रशांत कुमार – निर्विरोध

कार्यकारिणी सदस्य (सभी निर्विरोध)

मो इकबाल हासमी, शंभु कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार ठाकुर, पुरुषोत्तम कुमार, रंजन कुमार, मृत्युंजय मंडल, मोना कुमारी, रुपेश रंजन, राजकिशोर पांडेय, विवेकानंद कुमार और सत्यम कुमार सत्यजीत.

नवगछिया अनुमंडल (सभी निर्विरोध)

उपाध्यक्ष : रामस्वरूप ठाकुर (सुमन)

संयुक्त सचिव : संजीव कुमार सिंह

उप कोषाध्यक्ष : अविनाश कुमार

कार्यकारिणी सदस्य : अवधेश कुमार और रवि रंजन पटेल

कहलगांव अनुमंडल (सभी निर्विरोध)

उपाध्यक्ष : संदीप कुमार

संयुक्त सचिव : चंदन नाथ चौधरी

उप कोषाध्यक्ष : प्रियदर्शी

कार्यकारिणी सदस्य : प्रवीण कुमार रजक और अखिलेश कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel