[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सिपाही भर्ती परीक्षा: सॉल्वर के संदेह पर सहरसा व भागलपुर से तीन गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा: सॉल्वर के संदेह पर सहरसा व भागलपुर से तीन गिरफ्तार

0

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा की आशंका पर भागलपुर व सहरसा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भागलपुर में जिसे गिरफ्तार किया गया है, उसके बारे में अभी तक पुलिस ने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. सहरसा से हिरासत में लिये गये व्यक्ति को भी भागलपुर ही भेज दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों से आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की जायेगी. इसके बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है. पुलिस के अनुसार आरोपितों की निशानदेही पर कंप्यूट, प्रिंटर, कुछ अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि बरामद किये गये हैं. बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. आरोप है कि आरोपितों ने पास कराने व अन्य लालच देकर अभ्यर्थियों को बरगला रहे थे. इसकी सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. कार्रवाई का उद्देश्य परीक्षा से पहले ही किसी भी तरह की धांधली पर रोक लगाना था.सहरसा के एक व्यक्ति का नाम आया सामनेजानकारी हो कि भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एक सॉल्वर को हिरासत में लिया गया. इससे पूछताछ के दौरान सहरसा के एक व्यक्ति का नाम सामने आया. इसके बाद भागलपुर पुलिस ने सहरसा पुलिस से संपर्क किया. सहरसा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते युवक को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की गयी. सदर एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि भागलपुर पुलिस की सूचना पर सॉल्वर का नाम बताया गया था. इस आलोक में थ्री डी मिलिट्री एकेडमी के संचालक दिलीप कुमार को हिरासत में लिया गया है. आवश्यक पूछताछ के बाद हिरासत में लिये गये युवक दिलीप कुमार को भागलपुर पुलिस को सौंप दी गयी.

कदाचारमुक्त हुई परीक्षा

भागलपुर पुलिस ने कहा कि सिपाही भर्ती की परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी या गिरोह पकड़ा नहीं गया है. हालांकि, परीक्षा शुरू होने से पहले की गई विशेष जांच और छापेमारी अभियान में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था. मामले में तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel