[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. 60 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य व गायन से मन मोहा

Bhagalpur News. 60 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य व गायन से मन मोहा

0

जिला कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वसंत पंचमी महोत्सव के दूसरे दिन प्रदर्श कला प्रतियोगिता आयोजित

कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंग सांस्कृतिक भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर में तीन दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव के दूसरे दिन प्रदर्श कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता अंतर्गत युवा, किशोर एवं स्वतंत्र कलाकार समूह में कुल 60 से अधिक प्रतिभागियों ने शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक गीत एवं वाद्य वादन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन , जयनारायण कुमार एवं अन्य वरीय गणमान्य अतिथियों ने किया. निर्णायक सदस्य के रूप में डॉ अभिषेक तुषार, पंडित नवीन यादव, पंडित राय प्रवीर, मिथिलेश कुमार, पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि थे.युवा कलाकारों में नमन ने सितार वादन, वैभव और अमन ने तबला वादन, दीक्षा ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी. दिलजीत ने लोक गायन में और बेबो ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी. अणिमा सिन्हा ने मंच संचालन एवं कुमार सुमित ने प्रकाश संयोजन किया. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार 25 जनवरी को दोपहर 02 बजे से दिया जायेगा.

आज कलाकारों के लिए होगा बेसिक आइटी प्रशिक्षण

रविवार दोपहर 12:30 बजे से कलाकारों के लिए बेसिक आईटी प्रशिक्षण जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अंकित रंजन के द्वारा दिया जायेगा.आईटी प्रशिक्षण के पश्चात ‘कला बाजार’ के विषय पर व्याख्यान का आयोजन दोपहर दो बजे से किया गया है. विषय विशेषज्ञ के रूप में शिक्षाविद राजीवकान्त मिश्रा, वरिष्ठ रंगकर्मी प्रो चंद्रेश एवं मंजूषा गुरु मनोज पंडित आमंत्रित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel