[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मानिक सरकार में महिला का चेन झपटमारी कर भाग रहा शातिर को लोगों ने पकड़ा

मानिक सरकार में महिला का चेन झपटमारी कर भाग रहा शातिर को लोगों ने पकड़ा

0
मानिक सरकार में महिला का चेन झपटमारी कर भाग रहा शातिर को लोगों ने पकड़ा

जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार मोहल्ला स्थित काली बाड़ी के समीप सोमवार रात 8 बजे बाइक सवार अपराधी ने एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया. चेन झपटने के दौरान ही बाइक पर पीछे बैठा अपराधी अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया. तब तक महिला के शोर मचाने पर आसपास जा रहे लोग एकत्रित हो गये और बाइक से गिरे अपराधी को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार पकड़े जाने के बाद शातिर की धुनाई भी की गयी. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची जोगसर पुलिस ने शातिर को पकड़ लिया. उसे लेकर थाना चली गयी. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्णनंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आदमपुर का रहने वाला शुभम लाल है. उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही उसने अपने साथी का भी नाम बताया है. जिस महिला की चेन झपटमारी हुई थी वह मानिक सरकार मोहल्ले की रहने वाली कंचन कुमारी है. उनकी ओर से मामले में आवेदन दिया गया है. केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel