[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सीईटी-बीएड परीक्षा : हर कदम पर जांच, तब मिला प्रवेश<bha>;</bha> अलर्ट मोड में रहे केंद्र

सीईटी-बीएड परीक्षा : हर कदम पर जांच, तब मिला प्रवेश; अलर्ट मोड में रहे केंद्र

0
सीईटी-बीएड परीक्षा : हर कदम पर जांच, तब मिला प्रवेश<bha>;</bha> अलर्ट मोड में रहे केंद्र

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के बैनर तले आयोजित सीईटी-बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर जिले के 13 केंद्रों पर सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित किया गया था. सुबह करीब सात बजे से ही परीक्षार्थी और उनके अभिभावक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे.केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. पहले अभ्यर्थियों की जांच की गयी, इसके बाद उनकी वीडियोग्राफी करायी गयी. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले एक बार फिर जांच की व्यवस्था की गयी. सभी केंद्रों पर जैमर लगाये गये हैं, ताकि किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे.सीईटी-बीएड 2026 परीक्षा में जिले के विभिन्न केंद्रों पर करीब 8,016 परीक्षार्थी शामिल होंगे. बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए टीएमबीयू के नोडल पदाधिकारी डॉ. मुश्फिक आलम ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि सुबह 10.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. निर्धारित समय से एक मिनट की भी देरी होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.परीक्षा के लिए टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन कॉलेज, बाल्डविन चाइल्ड स्कूल, इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी डिग्री कॉलेज, महादेव सिंह कॉलेज, मारवाड़ी पाठशाला, जिला स्कूल, राजकीय बालिका इंटर स्कूल, मोक्षदा गर्ल्स इंटर स्कूल, एसएम कॉलेज और टीएनबी लॉ कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel