[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. शहर में भीड़ वाले स्थानों पर बढ़ाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे

bhagalpur news. शहर में भीड़ वाले स्थानों पर बढ़ाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे

0

अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर के भीड़ वाले स्थानों में सीसीटीवी कैमरे की संख्या और बढ़ायी जायेगी. इस बाबत एसएसपी ने जिले में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्य क्षमता की विस्तार से समीक्षा की. इसमें पाया गया कि जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगभग 1900 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं. लेकिन अधिकांश कैमरों का एंगल अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से सही नहीं है. एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि भीड़ वाले स्थानों को अपने-अपने क्षेत्र में चिह्नित करे. एक सप्ताह के भीतर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें. बतायें कि संबंधित स्थलों पर कितने अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है. साथ ही कहा कि जहां सार्वजनिक जमावड़ा की संभावना रहती है, जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, खेल परिसर, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, बैंकिंग संस्थानों के बाहरी परिसर, संगठित बाजार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान हैं. वहां के मालिक व प्रबंधकों को निर्देशित करें कि अपने-अपने संस्थानों में उच्च गुणवत्ता एवं स्पष्ट दृष्टिता वाले सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित करें. साथ ही सुनिश्चित करे कि सीसीटीवी फुटेज का संग्रहण न्यूनतम 30 दिनों तक सुरक्षित रखा जाये. देखा गया है कि कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे केवल भवन के अंदर की ओर केंद्रित होते हैं. इससे सड़क पर घटित अपराधों के अनुसंधान में पुलिस को सहयोग नहीं मिल पाता. इस स्थिति को सुधारने के लिए संस्थान के मालिक कुछ कैमरों एंगल सड़क की ओर भी रखें. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक को निर्देशित किया है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक उक्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन हरहाल में पूरा करे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel