[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर नाली विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

नाली विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

0
नाली विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय के कोबीबाड़ी स्थित तिलकनगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया. घटना में घायल युवक अमन जायसवाल को पुलिस इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. जहां चेहरे और गले पर गहरा जख्म देख चिकित्सकों ने युवक को सीटी स्कैन के लिए भेज दिया. अमन ने बताया कि काफी दिनों से उनके घर के पीछे नाले में पानी गिराने को लेकर उसके पड़ोसी विवाद कर रहे थे. और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. शुक्रवार दोपहर के वक्त इसी बात को लेकर पड़ोसियों के दो बेटों ने उनके साथ लप्पड़ थप्पड़ किया था. जिसके बाद उन दोनों को ले जाकर पुलिस को सौंप दिया. थाना में देर शाम कागजी प्रक्रिया कर वह घर लौटे थे कि पकड़े गये युवकों के भाई सहित पिता और मां ने उनके घर में घुसकर उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की. और लात-घूंसे से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया. अमन ने बताया कि वह अस्पताल में इलाज करा रहा है, वहां उसके परिजनों ने उन्हें जानकारी दी कि थाना में पकड़ कर रखे गये आरोपितों को पुलिस ने छोड़ दिया. जिसके बाद वे लोग वापस घर आ गये हैं. अमन ने मामले में लिखित आवेदन देने की बात कही. जिप सदस्या से हुई चेन झपटमारी में अपराधियों की पहचान नहीं नवगछिया की जिप सदस्या नंदनी सरकार से विगत मंगलवार दोपहर में तिलकामांझी के तुलसीनगर स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर से बाइकसवार अपराधियों ने चेन झपट लिया था. उक्त घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद अब तक पुलिस न तो अपराधियों की पहचान कर सकी है और न ही उनके बाइक की जानकारी निकाल सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel