[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर शहर की खूबसूरती के लिए चौराहे के भवनों को एक रंग से रंगा जायेगा, मॉनसून से पहले शुरू होगा काम

भागलपुर शहर की खूबसूरती के लिए चौराहे के भवनों को एक रंग से रंगा जायेगा, मॉनसून से पहले शुरू होगा काम

0
भागलपुर शहर की खूबसूरती के लिए चौराहे के भवनों को एक रंग से रंगा जायेगा, मॉनसून से पहले शुरू होगा काम

जिलाधिकारी की में निगम व नागरिकों के साथ बैठक, शहर को खूबसूरत बनाने पर हुई चर्चा – कलर चयन होगा 11 मई तक, चयन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित वरीय संवाददाता, भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में नगर निगम और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक हुई. बैठक का मुख्य रूप से शहर को खूबसूरत एवं आकर्षक बनाने, जाम से मुक्त रखने, सभी भवनों के बाहरी दीवारों को एक रंग से पेंट करवाने को लेकर चर्चा हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर शहर को इंदौर, जयपुर, दार्जिलिंग एवं सिलीगुड़ी की तरह स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जा सकता है, इसके लिए हमें अपनी मानसिकता को बदलनी होगी. हमारी मानसिकता बन गई है कि साफ-सफाई का काम प्रशासन व सरकार की है. जब तक शहर के सभी लोग अपने शहर को स्वच्छ और साफ रखने की मानसिकता नहीं रखेंगे तब तक यह संभव नहीं है. उन्होंने तिलकामांझी चौक सहित कई प्रमुख चौक का उदाहरण दिया और बताया कि वहां कितनी गंदगी है. वहां के आसपास के धार्मिक स्थल के साथ स्थानीय घरों की दीवारें भी देखने में उदास लगता है. चौक- चौराहे के समीप जिनके भी घर हैं, यदि वे सभी अपने घर के बाहरी दीवार को एक रंग से पेंट करवा लें, तो कितना सुंदर लगेगा. ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने का भी मन करेगा. उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि आपकी रोजी-रोटी चलती रहे, लेकिन दुकान बीच चौक पर न लगाकर कुछ दूर हट कर पीछे लगाइए, जहां पर्याप्त जगह हो. शहर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है. सैंडिस कंपाउंड को और सुंदर और विकसित किया जाएगा. जहां भी सड़क ऊबड़ खाबड़ है उसे ठीक किया जायेगा लेकिन, इसमें शहर के सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है. बैठक में नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने कहा कि जितने भी चौक हैं, जहां महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं उनका सौंदर्यीकरण करने की योजना है. उल्टा पुल के नीचे पिलर एवं सीकर डालकर ठेला वेंडर वालों को शिफ्ट करने की भी योजना है. कुछ लोगों ने कहा कि मेरी दुकान के सामने जो दुकान लगता है उसे कहने पर भी वह नहीं हटता है. जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को वैसे दुकानदारों की वीडियोग्राफी कराकर वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी की अपील पर नागरिक विकास समिति के सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में भवनों को पेंट करवाने के लिए एक रंग का चयन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई. जिसमें अशोक बाजोरिया, श्रवण बाजोरिया, डॉक्टर आमिर रहमान एवं लाइंस क्लब के अध्यक्ष शामिल हैं. समिति द्वारा चौक चौराहों के पास के भवनों को किसी खास रंग से वहां के भवन मालिक के माध्यम से पेंट कराने के लिए कलर चयन कर 11 मई तक नगर आयुक्त को अवगत कराया जायेगा. नगर आयुक्त को भी नये भवनों के बाहरी दीवारों को चयनित रंग से पेंट कराने के लिए नक्शा पास करवाने वाले भवनों के मालिकों में निर्देशित करने को कहा गया. नागरिकों ने कहा कि चयनित पेंट से सर्वप्रथम वैरायटी चौक एवं स्टेशन चौक के पास के भवनों की पेंटिंग करवाई जायेगी. जिलाधिकारी ने कहा कि 12 जून से मानसून प्रारंभ हो जाएगा. इसलिए 19 मई तक वैरायटी चौक एवं स्टेशन चौक के पास के भवनों की पेंटिंग हो जाये एवं मई के अंत तक सभी चौक चौराहों के समीप के भवनों की पेंटिंग करवा लिया जाये. बैठक में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel