[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

bhagalpur news. देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

0

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जून के पहले सप्ताह से इस पुल पर छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू होने की प्रबल संभावना है. बुधवार को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अपर महानिदेशक (एडीजी) जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक) ने स्थानीय प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस तरह बेली ब्रिज देश में पहली बार बन रहा है, जिसमें पुल के ऊपर पुल है. उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह से छोटे वाहनों के लिए इसे चालू करने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि यह बेली ब्रिज मुख्य सेतु के ऊपर बनाया जा रहा है, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद सतर्कता बरती जा रही है. शुरुआती चरण में यहां से केवल छोटी गाड़ियों को ही गुजरने की अनुमति दी जायेगी. इस दौरान बीआरओ के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चंद ने बताया कि यहां तीन बेली ब्रिज बनाने का काम चल रहा है, जबकि चौथे बेली ब्रिज की तैयारी चल रही है. निरीक्षण के दौरान भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी भी मौजूद थे. एडीजी ने अभियंताओं की टीम से पुल के निर्माण और उसकी वर्तमान स्थिति की विस्तृत तकनीकी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता चंद ने पुल की बनावट को लेकर जानकारियां साझा कीं. कैसा है बेली ब्रिज का ढांचा? उत्तरी हिस्सा : बेली ब्रिज के उत्तर दिशा में एक स्पैन पर 24 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है. दक्षिणी हिस्सा : दक्षिण दिशा में भी एक स्पैन पर 12 मीटर लंबाई का बेली ब्रिज तैयार किया जा रहा है. आगामी योजना : दक्षिण के ही एक अन्य स्पैन पर भी बेली ब्रिज के निर्माण को लेकर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आम जनता के लिए छोटे वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया जाये, ताकि लोगों को जाम और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके. – डॉ नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर एडीजी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये प्रश्न : इस तरह का बेली ब्रिज देश में और कहां-कहां बनाया है ? एडीजी : इस तरह का बेली ब्रिज देश में कहीं नहीं है, जिसमें पुल के ऊपर पुल हो. प्रश्न : फिर इसे किस तरह बनाया जा रहा है ? एडीजी : यह नॉर्मल ब्रिज नहीं है, इसलिए स्पेशल स्किल की मदद लेनी पड़ी है. प्रश्न : विक्रमशिला सेतु की सेहत कैसी पायी ? एडीजी : विक्रमशिला सेतु कमजोर है. प्रश्न : इस पर भारी वाहन क्यों नहीं चल सकते ? एडीजी : बेली ब्रिज का सपोर्ट जमीन से नहीं है. भारी वाहन के परिचालन से खिसकने का खतरा रहता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel