[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर नवगछिया के तेतरी गांव के श्रेयस ने पहले ही प्रयास में मारी बाजी, बने पंचायती राज पदाधिकारी

नवगछिया के तेतरी गांव के श्रेयस ने पहले ही प्रयास में मारी बाजी, बने पंचायती राज पदाधिकारी

0
नवगछिया के तेतरी गांव के श्रेयस ने पहले ही प्रयास में मारी बाजी, बने पंचायती राज पदाधिकारी

BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम नवगछिया के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत स्थित तेतरी गांव के होनहार युवा श्रेयस कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. परिणाम घोषित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

तेतरी गांव निवासी अजय कश्यप के पुत्र श्रेयस कुमार की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है. ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले श्रेयस ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

गांव के स्कूल से बीएचयू तक का सफर

श्रेयस की प्रारंभिक शिक्षा तेतरी पकड़ा उच्च विद्यालय से हुई. इसके बाद उन्होंने बेगूसराय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

परिवार का मिला पूरा सहयोग

श्रेयस चार बहनों के बीच परिवार के इकलौते और सबसे छोटे भाई हैं. उनकी चारों बहनें भी विभिन्न सरकारी और अन्य विभागों में कार्यरत हैं. परिवार में शिक्षा और अनुशासन का माहौल रहा, जिसका सकारात्मक प्रभाव श्रेयस की तैयारी पर पड़ा.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

UPSC प्रीलिम्स भी कर चुके हैं क्वालिफाई

बीपीएससी में सफलता से पहले श्रेयस संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने बीपीएससी की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर ली.

BPSC Success Story: युवाओं के लिए बने प्रेरणा

श्रेयस कुमार की इस उपलब्धि से तेतरी गांव, नवगछिया प्रखंड और पूरे भागलपुर जिले में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रेयस की सफलता ग्रामीण युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगी. परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel