[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर बीएन कॉलेज का नैक पियर टीम 21 से करेगी मूल्यांकन

बीएन कॉलेज का नैक पियर टीम 21 से करेगी मूल्यांकन

0
बीएन कॉलेज का नैक पियर टीम 21 से करेगी मूल्यांकन

बीएन कॉलेज में नैक मूल्यांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. नैक की पियर टीम 21 अगस्त से कॉलेज का मूल्यांकन करेगी, जो 22 अगस्त तक चलेगा. पियर टीम 20 अगस्त के शाम भागलपुर पहुंच जायेगी. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि पियर टीम के आगमन को लेकर कॉलेज के दाे अधिकारी व तकनीकी टीम पटना के लिए रवाना हो गयी है. पियर टीम के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर कॉलेज के अधिकारी उनको रिसीव करेंगे. साथ ही कॉलेज की तकनीकी टीम मूल्यांकन कार्य से जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी. प्रो ठाकुर ने बताया कि 20 मंगलवार की शाम में ही पियर टीम व कॉलेज के अधिकारी के साथ मीटिंग होगी. 21 अगस्त को पियर टीम सुबह 8.30 बजे कॉलेज में प्रवेश करेगी. इसके बाद नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी. उन्होंने बताया कि नैक परिनियम को लेकर कॉलेज स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर सभी शिक्षकाें को भी दिशा-निर्देश दे दिया गया है. पटना गये अधिकारी में डॉ फिरोज आलम व डॉ पवन कुमार है. बता दें कि बीएन कॉलेज का पहली बार नैक से मूल्यांकन किया जायेगा. इसे लेकर छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों में उत्साह चरम पर है. नैक के पुराने नियम से ही मूल्यांकन होना है. ऐसे में कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों में बढ़िया ग्रेडिंग मिलने की उम्मीद जता रहे हैं. जबकि विवि के 11 अंगीभूत कॉलेजों का नैक से मूल्यांकन होना बाकी है. उन कॉलेजों को नैक से ग्रेडिंग समाप्त हो चुका है. ———————— कोट बीएन कॉलेज का नैक से मूल्यांकन होना विवि के लिए गर्व की बात है. सभी कॉलेजों को भी लगातार निर्देश दिया जा रहा हैँ कि दिसंबर तक नैक मूल्यांकन से संबंधित सारी प्रक्रिया को पूरा कराये. विवि के आइक्यूएसी के को-ऑर्डिनेटर को भी निर्देश दिया गया है कि प्रक्रिया को जल्द पूरा कराये. ताकि विवि का भी नैक से मूल्यांकन हो सकें. प्रो जवाहर लाल, कुलपति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel