[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bihar News: सुल्तानगंज में रुका गंगाजल लिफ्ट परियोजना का काम, किसानों और कंपनी के कर्मियों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं

Bihar News: सुल्तानगंज में रुका गंगाजल लिफ्ट परियोजना का काम, किसानों और कंपनी के कर्मियों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं

0
Bihar News: सुल्तानगंज में रुका गंगाजल लिफ्ट परियोजना का काम, किसानों और कंपनी के कर्मियों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
किसानों और कर्मियों के बीच बहस

Bihar News: मंगलवार को गंगाजल लिफ्ट परियोजना का काम भागलपुर के सुल्तानगंज में रोक दिया गया है. काम रोकने के दौरान किसानों और कंपनी के कर्मियों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. जमीन मालिकों ने बताया कि परियोजना का सेन्टर कमरगंज में स्थापित किया जा रहा है. इसके लिए लगभग बीस किसानों की जमीन चिन्हित की गई है. लेकिन चिन्हित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया अटकी हुई है. किसान को कोई नोटिस भी नहीं मिला है.

किसानों ने की यह मांग

इसके साथ ही किसकी कितनी जमीन ली जायेगी, इसका भी जिक्र नहीं किया गया है. ऐसे में किसानों ने मांग की है कि जमीन का दर निर्धारित कर मुआवजा राशि तय किया जाए, तभी किसान अपनी जमीन देंगे. किसानों ने बताया कि पहले भी जमीन पर काम करने से मना किया गया था. बार-बार कंपनी के लोग चोरी छुपे काम करने पहुंच जाते हैं.

किसानों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

मंगलवार को मिट्टी निर्माण स्थल पर गिराया जा रहा था. किसानों को जानकारी मिलते ही काफी संख्या में किसान वहां पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने काम रोक दिया. कंपनी के कर्मी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त ने काम शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके बाद ही काम करने पहुंचे थे. जमीन अधिग्रहण का काम जारी है. जिला प्रशासन को काम रोकने की जानकारी दी गई है.

डीएम ने पहले ही दिया था आदेश

इससे पहले डीएम ने सचिव के निर्देश पर सर्वे का आदेश दिया था. उन्होंने जलाशय में जलापूर्ति को लेकर पाइपलाइन योजना की जानकारी ली थी और कई दिशा निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि गंगाजल को जलाशय में स्टोर करने से किसानों के लाखों हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी. लगभग एक घंटे तक चली बैठक के बाद डीएम ने प्रोजेक्ट से जुड़े विभाग के अधिकारियों के साथ कमरगंज गांव पहुंचकर संभावित वर्क प्लेस का सर्वे भी किया था.

Also Read: CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज को दी करोड़ों की सौगात, देखिए खास तस्वीरें

Previous article Realme P4 Power: आ रहा 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, ये है पावरहाउस का बाप!
Next article वीडियो वायरल होते ही कर्नाटक DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, क्या है पूरा मामला?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel