[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में 5 जनवरी को विजय सिन्हा सरकारी बाबुओं की लगाएंगे क्लास, सुनेंगे जमीन से जुड़ी शिकायत

Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में 5 जनवरी को विजय सिन्हा सरकारी बाबुओं की लगाएंगे क्लास, सुनेंगे जमीन से जुड़ी शिकायत

0
Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में 5 जनवरी को विजय सिन्हा सरकारी बाबुओं की लगाएंगे क्लास, सुनेंगे जमीन से जुड़ी शिकायत
सोशल मीडिया से ली गई विजय सिन्हा की फाइल फोटो

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाओं को आम लोगों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से 5 जनवरी को भागलपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे. इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल समेत राजस्व मुख्यालय के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी, जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी. इस दौरान दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी समेत विभाग से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित शिकायतें ली जाएंगी. कुछ मामलों में अंचलवार आवेदन चुनकर संबंधित अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के सामने बैठाकर समस्या का समाधान तलाशा जाएगा. इस सत्र में सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे.

आवेदनकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक टाउन हॉल में अंचलवार बनाए गए काउंटर पर किया जाएगा. आवेदन में अंचल का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, ताकि की गई कार्रवाई की जानकारी मैसेज के माध्यम से मिल सके. जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी समस्या को लेकर पहले आवेदन दिया गया हो, तो उसकी प्रति भी साथ लाएं.

यह भी तय किया गया है कि जन संवाद में मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर समयसीमा के भीतर कार्रवाई की जाएगी. समीक्षा बैठक के मद्देनज़र चिकित्सा और उपार्जित अवकाश को छोड़कर सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं.

दूसरी पाली में शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी. इसमें प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता और सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में अभियान बसेरा-2 समेत सभी ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

Also Read: Bihar Politics: अगले हफ्ते से बिहार में एक्टिव होंगे तेजस्वी यादव, 5-6 जनवरी को RJD की बड़ी बैठक, लिए जा सकते हैं ये फैसले

Previous article कप्तानी में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सस्ते में लौटे पवेलियन, भारत की हालत खराब
Next article Chanakya Niti: दूसरों से आगे निकलने और सफलता पाने के 7 अचूक सिद्धांत
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel