[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर खरमनचक में 26 जून को साइकिल के लिए 400 रुपये से लगेगी बोली

खरमनचक में 26 जून को साइकिल के लिए 400 रुपये से लगेगी बोली

0
खरमनचक में 26 जून को साइकिल के लिए 400 रुपये से लगेगी बोली

साइकिल, मोटरसाइकिल और अन्य जब्त वाहनों को नीलाम कर सरकारी खजाने को भरेगा उत्पाद विभागवरीय संवाददाता, भागलपुर.

शराब के साथ पकड़ी गयी गाड़ियों की नीलामी कर उत्पाद विभाग सरकारी खजाने को भरेगा. नीलामी की तारीख घोषित कर दी गयी है. यह 26 जून को खरमनचक स्थित सहायक आयुक्त मद्यनिषेध कार्यालय, भागलपुर में की जायेगी. किसी कारणवश अगर उक्त तिथि को नीलामी नहीं हुई, तो उसके अगले कार्य दिवस पर नीलामी की जायेगी. सर्वाधिक बोली वाले ही नीलाम वाहन के खरीदार होंगे. जहां है, जैसे है के रूप में नीलामी की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. इधर, इस बार नीलामी की सूची में आधा दर्जन से ज्यादा साइकिल भी है और इसके लिए सुरक्षित जमा राशि 400 रुपये रखी गयी है. यानी, 400 रुपये से बोली लगनी शुरू होगी और सर्वाधिक बोली लगाने वाले को मोटर साइकिल मिलेगी. नीलामी के लिए मोटरसाइकिल, ऑटो, ट्रक, स्कार्पियो व अन्य वाहन है.

सन्हौला में बनेगा 21 लाख से ग्रामीण सड़क

सन्हौला में गंगा मंडल के श्रीचक हाउस से पीएमजीएसवाइ रोड( मुर्गियाचक से श्रीचक) के बीच ग्रामीण सड़क का निर्माण आरडब्ल्यूडी, कहलगांव करायेगा. आरडब्ल्यूडी विभाग ने मंजूरी दी है. यह सड़क तकरीबन एक किमी लंबी है और इसके निर्माण पर करीब 21 लाख रुपये का खर्च आयेगा. कांट्रैक्टर के चयन की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. कांट्रैक्टर का चयन होने के साथ काम शुरू होगा. कांट्रैक्टर का चयन 26 जून को निविदा खोलकर की जायेगी.

इमरजेंसी वर्क कराने के लिए कंट्रेक्टरों को किया जायेगा सूचीबद्ध

सरकारी भवनों में बिजली का काम इमरजेंसी में कराने के लिए भवन निर्माण विभाग का विद्युत कार्य प्रमंडल, भागलपुर कांट्रेक्टरों का पैनल तैयार करेगा. यह भागलपुर सहित बांका एवं खगड़िया जिला के लिए होगा. कांट्रेक्टरों को सूचीबद्ध करने के लिए चतुर्थ श्रेणी में निबंधित कांट्रेक्टरों से कार्य क्षमता के प्रमाण पत्रों के साथ 24 जून को आमंत्रित किया गया है. तकरीबन 20 कांट्रेक्टरों को सूचीबद्ध किया जायेगा और उनकी पिछले तीन वित्तीय वर्षों के कार्यों को देख जायेगा. कांट्रेक्टरों की सूची एक वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel