[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर दिनभर छाये रहे बादल, हुई हल्की बारिश, किसान मायूस

दिनभर छाये रहे बादल, हुई हल्की बारिश, किसान मायूस

0
दिनभर छाये रहे बादल, हुई हल्की बारिश, किसान मायूस

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले के आसमान में अधिकांश समय घने बादल छाये रहे. शहर समेत जिले के कुछ हिस्से में महज एक मिलीमीटर की हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई. अधिकांश हिस्से में सूखे की स्थिति रही. अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व 27 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रही. 4.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. इधर, जिले में 75 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी होने के बाद खेतों में पानी कम होने लगा है. किसानों को आशंका है कि पानी की कमी के कारण खेतों में दरार व फसल पीली न पड़ने लगे. खेतों में पानी नहीं होने से खरपतवार भी तेजी से पनपने लगते हैं.

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 15-18 अगस्त तक माॅनसून की गतिविधि में कमी आयेगी. इस दौरान जिले में हल्की वर्षा होने की संभावना है. इस अवधि में मध्यम से घने बादल छाये रहेंगे. 18 अगस्त तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10-12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बुधवार को पछिया एवं उसके बाद पूर्वा हवा चलने की संभावना है. अगात बोयी गयी धान की फसल में तना छेदक और पत्ती लपेटक (लीफ फोल्डर) कीट की निगरानी करें. धान की फसल से खरपतवार निकालने का कार्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel