[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर : नौ जुलाई तक छाये रहेंगे बादल, गर्मी व उमस से मिलेगी राहत,

भागलपुर : नौ जुलाई तक छाये रहेंगे बादल, गर्मी व उमस से मिलेगी राहत,

0
भागलपुर : नौ जुलाई तक छाये रहेंगे बादल, गर्मी व उमस से मिलेगी राहत,

– एक से चार जुलाई के बीच 132 मिलीमीटर बारिश हुई जिले में बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. शहर समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में हल्की बारिश हुई. 24 घंटे में 23.3 मिलीमीटर बारिश हुई. आसमान में अधिकांश समय बादल छाये रहे. लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है. वहीं, एक से चार जुलाई के बीच 132 मिलीमीटर बारिश हुई. गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 93 प्रतिशत रही. पूर्व दिशा से 5.1 किमी/घंटे की गति से हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि पांच से नौ जुलाई के बीच जिले में तापमान में हल्की कमी रहेगी. पांच से सात जुलाई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति चार से सात किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों और धान के बिचड़ों में सिंचाई रोक सकते हैं. कम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel