[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर गर्म हवा व उमस में उबले लोग, 51 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास

गर्म हवा व उमस में उबले लोग, 51 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास

0
गर्म हवा व उमस में उबले लोग, 51 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास

– पानी व ओआरएस का सेवन करें, नहीं तो डिहाइड्रेशन की हो सकती है समस्या

– जिले का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में बुधवार को मौसम काफी गर्म रहा. दिनभर गर्म हवा चलने से हीटवेव जैसे हालात हो गये. पूर्वा हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत तक रही. हवा की नमी तेज धूप के कारण गर्म वाष्प में परिवर्तित हो गया. दोपहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहने के बावजूद वाष्प के कारण लोगों को 51 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ. ऐसा गूगल के वेदर रिपोर्ट में जारी किया गया. आसमान में हल्के बादल छाये रहने के कारण उमस की स्थिति और भी बदतर हो गयी. वहीं, सुबह के समय भी न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा. सुबह सात बजे से ही गर्मी ने दस्तक दे दी. दोपहर तक गर्मी और प्रचंड हो गयी. जहां घर में बैठे लोग उमस से परेशान रहे, वहीं रास्ते पर चल रहे लोग पसीने से तरबतर दिखे. शहर के मायागंज अस्पताल, रेलवे स्टेशन परिसर समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोग गर्मी से बचाव करते दिखे. अस्पताल व रेलवे स्टेशन में महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को हाथ से पंखा झलती नजर आयीं. गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, शरबत व अन्य पेय का सेवन करते रहे. डॉक्टरों ने बताया कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलें. जरूरी हो तो छाता या सिर पर कपड़ा ढंककर ही निकलें. पानी व ओआरएस का सेवन करें. नहीं तो शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

31 मई से बारिश होने का अनुमान

स्काइमेट वेदर के अनुसार जिले में 31 मई से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. इधर, बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार 30 मई से तीन जून के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है. एक से दो के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel