वरीय संवाददाता, भागलपुर
जिले में मंगलवार को बारिश की गतिविधियां थम गयी और आसमान से बादल छंट गये. हालांकि सुबह से ही मध्यम गति से ठंड पछिया हवा चली. हवा की गति 6.2 किमी/घंटा रही. दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली. शाम से लेकर सुबह तक कनकनी रही. दोपहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा. जबकि सुबह के समय न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रहा. वहीं एक दिन पहले हुई बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ.भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक से पांच जनवरी के मध्य जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह एवं शाम के समय हल्की धुंध छायी रहेगी. अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री रहने की संभावना है. 04-08 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है.
बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 21-25 दिन पहले अगात बोयी गयी गेहूं की फसल में सिंचाई करें. सिंचाई के 1-2 दिनों बाद प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम उर्वरक का प्रयोग करें. गेहूं की पिछात किस्मों की बुआई अतिशीघ्र करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
