[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में मानसून की बेरुखी, काले बादलों के बीच बारिश का इंतजार

भागलपुर में मानसून की बेरुखी, काले बादलों के बीच बारिश का इंतजार

0
भागलपुर में मानसून की बेरुखी, काले बादलों के बीच बारिश का इंतजार
ए आई जेनरेटेड तस्वीर

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather: भागलपुर में आसमान में काले घने बादल छाये रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है. लोग टकटकी लगाये बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक बूंद भी नहीं बरस रही है. उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. खासकर जिन घरों में एसी की सुविधा नहीं है, वहां पंखे की गर्म हवा के बीच लोगों की रातों की नींद प्रभावित हो रही है. मौसम विभाग की ओर से छिटपुट बारिश की संभावना जतायी जा रही है, लेकिन अब तक बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. इससे मौसम विभाग के अनुमान भी फीके पड़ते दिख रहे हैं.

छिटपुट बारिश की उम्मीद, लेकिन मानसून ने लगायी ब्रेक

मौसम विभाग की ओर से लगातार हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना जतायी जा रही है, लेकिन मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं. अब सभी की निगाहें अच्छी बारिश पर टिकी हुई हैं, ताकि गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ खेती-किसानी का काम भी सुचारु रूप से आगे बढ़ सके.

पटना: जेपी गोलंबर रोड पर चौकीदार और दफादारों का प्रदर्शन शुरू. प्रदर्शन के कारण हुआ सड़क जाम.

Bhagalpur Weather: किसानों की बढ़ी चिंता, धान के बिचड़े को पानी की जरूरत

खरीफ सीजन में धान की खेती करने वाले किसान मानसून की बारिश पर निर्भर रहते हैं. कई किसानों ने अपने खेतों में धान का बिचड़ा तैयार कर रखा है, लेकिन बारिश नहीं होने से सिंचाई की समस्या पैदा हो गयी है. जिन किसानों के पास बोरिंग या सरकारी ट्यूबवेल की सुविधा नहीं है, उन्हें दूसरे किसानों के बोरिंग से पैसे देकर पानी लेना पड़ रहा है. इससे खेती की लागत भी बढ़ रही है.

औरंगाबाद के रफीगंज-गोह रोड पर पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel