[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में अभी नहीं मिलेगी उमस से राहत, 24 जून तक हल्की बारिश के आसार

भागलपुर में अभी नहीं मिलेगी उमस से राहत, 24 जून तक हल्की बारिश के आसार

0
भागलपुर में अभी नहीं मिलेगी उमस से राहत, 24 जून तक हल्की बारिश के आसार
प्रतीकात्मक तस्वीर

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather: भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद अब तक मानसून की झमाझम बारिश नहीं हुई है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

24 जून तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून तक भागलपुर, बांका और मुंगेर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. हालांकि व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना नहीं जतायी गयी है. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं.

37 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तापमान में अधिक गिरावट नहीं होने से दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है.

सुबह और दोपहर में आर्द्रता के स्तर में रहेगा अंतर

पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 60 से 70 प्रतिशत तक रहने की संभावना है. वहीं दोपहर के समय यह घटकर 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. आर्द्रता के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

आरा: ‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना’, जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.

Bhagalpur Weather: किसानों को धान की नर्सरी लगाने की सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों की नर्सरी लगाने की सलाह दी है. संतोष, सीता, सरोज, सहभागी धान और राजेन्द्र श्वेता की बुआई का यह उपयुक्त समय माना गया है. इसके अलावा सुगंधित किस्मों में राजेन्द्र सुवासिनी, राजेन्द्र कस्तूरी और राजेन्द्र भगवती की नर्सरी लगाने की भी सलाह दी गयी है.

अररिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel