[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में नये आरएफपी मॉडल को मिली सर्वसम्मति, सफाई व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव

भागलपुर में नये आरएफपी मॉडल को मिली सर्वसम्मति, सफाई व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव

0
भागलपुर में नये आरएफपी मॉडल को मिली सर्वसम्मति, सफाई व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

Bhagalpur News: शहर की साफ-सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर भागलपुर स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शहर के सभी पार्षद मौजूद रहे. इसका मुख्य उद्देश्य सशक्त स्थायी समिति की ओर से एक दिन पहले स्वीकृत किये गये नये आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) मॉडल पर विस्तार से चर्चा करना था.

बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए कचरा प्रबंधन और स्वच्छता संसाधनों की उपलब्धता से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाये. परियोजना का संचालन कर रहे मुख्य ठोस अपशिष्ट अधिकारी शशि भूषण ने पार्षदों की ओर से उठाये गये सभी बिंदुओं और वार्डों की आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी. यह करीब 216 करोड़ की सफाई योजना है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

संसाधनों और मैनपावर की उपलब्धता का दिया आश्वासन

मुख्य ठोस अपशिष्ट अधिकारी शशि भूषण ने कहा कि भागलपुर को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नये मॉडल के तहत पर्याप्त संसाधन, वाहन और मैनपावर की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी वार्ड में स्वच्छता संबंधी उपकरणों या अन्य व्यवस्थाओं की कमी नहीं होने दी जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Bhagalpur News: अधिकारियों के आश्वासन के बाद मिली स्वीकृति

बैठक में नये मॉडल की विशेषताओं और अधिकारियों की ओर से दिये गये तकनीकी एवं व्यावहारिक आश्वासन पर चर्चा के बाद सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से नये सफाई मॉडल (आरएफपी मॉडल) को अपनी स्वीकृति दे दी. मेयर ने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग और सहमति से भागलपुर को आदर्श स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि नया आरएफपी मॉडल लागू होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel