भागलपुर रंग महोत्सव ने केंद्र सरकार से पहले की तरह कलाकारों और खिलाड़ियों को रेलवे में रियायत दिये जाने की मांग की. जन सहयोग से संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यगण अब तक लगभग 4000 से अधिक ग्रामीण एवं शहरी लोगों से संपर्क कर चुके हैं.
आठ प्रांतों के नाट्य दल व सांस्कृतिक संगठन देंगे प्रस्तुतिआठ राज्यों से नाट्य एवं नृत्य दल महोत्सव में शिरकत करेंगे. साथ ही भागलपुर शहर एवं गांव की दर्जन भर से अधिक कला संस्था भी इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. इस वर्ष का आयोजन गायिका शारदा सिन्हा एवं बंगाल के नाटककार मनोज मित्र को समर्पित है. आयोजन समिति संरक्षक मंडल सदस्य प्रकाश चंद्र गुप्ता, कौशल किशोर सिंह, डॉ महेश प्रसाद राय, सचिव देवाशीष बनर्जी, अरविंद आनंद, श्री प्रकाश चौधरी, ऐनुल होदा, अरविंद कुमार सिंह, विनोद कुमार रंजन, पंकज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
