रांची से भागलपुर आने वाली 8014 रांची-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन रांची से प्रत्येक गुरुवार रात 11.25 बजे खुलकर दूसरे दिन दोपहर 12 बजे भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक चलायी जायेगी. वहीं भागलपुर से रांची जाने वाली 08013 भागलपुर-रांची समर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह 3.30 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक चलायी जायेगी. समर स्पेशल ट्रेन चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच होंगे.