भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur News : आदमपुर रानी चंद्रावती अहाता स्थित होटल शान्तम् रिजेंसी के सभागार में रविवार को सनराइज मसाला व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज में जायका, पाक कला और कम समय में बेहतरीन स्वाद वाला व्यंजन का संगम देखने को मिला. प्रतिभागियों ने एक से एक लजीज व्यंजन पेश किये. इटालियन फूड के रूप में जहां पास्ता, तो चाइनिज वॉल के रूप में व्यंजन भी तैयार किया गया. इन सभी पर बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा और देसी पकौड़ा भारी रहा. प्रतिभागियों ने लिट्टी चोखा, चिकेन आइटम को भागलपुरी स्टाइल में तैयार करके जज का दिल जीत लिया.
आयोजन में प्रभात खबर के यूनिट हेड निर्भय सिन्हा, वरीय समाचार संपादक कुमार राहुल, होटल शान्तम के जीएम नीलेश कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. यूनिट हेड निर्भय सिन्हा ने कहा कि महिलाएं घर में गृहिणी के रूप में बड़ा-बड़ा काम करती हैं, लेकिन उनके काम को कमतर आंका जाता है. उनके कार्यों की अहमियत को प्रोत्साहित करने के लिए सनराइज मसाला व प्रभात खबर की ओर से कुकिंग चैलेंज का आयोजन किया गया. आयोजन में निर्णायक की भूमिका में होटल शान्तम के प्रधान सेफ प्रवेश यादव ने निभायी और गृहिणियों को व्यंजन में मसाला व अन्य चीजों को एड करने का टिप्स भी दिया.
भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा और जीता उपहार
भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों सुल्तानगंज, नाथनगर, सबौर समेत शहर के दक्षिणी हिस्से मोहदीनगर, मिरजानहाट, मध्य क्षेत्र आदमपुर, पश्चिमी क्षेत्र चंपानगर, पूर्वी क्षेत्र सुरखीकल आदि की प्रतिभागियों ने न बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि एक से एक व्यंजन तैयार करके अपनी उत्कृष्ट पाक कला का परिचय देते हुए उपहार भी जीता.
प्रभात कुकिंग चैलेंज में सजा व्यंजनों से टेबल, जज के लिए डिसिजन लेना रहा चुनौतीपूर्ण
प्रभात कुकिंग चैलेंज में विविध व्यंजनों से टेबुल सज गया, तो जज को बार-बार व्यंजन का टेस्ट लेकर डिसिजन लेना चुनौतीपूर्ण रहा. मोहदीनगर की आरती पाल ने मशरूम-पनीर की सब्जी तैयार की थी, तो सुनैना ने लिट्टी-छोला, पूजा ने बटर-पनीर डिश, पिहू ने पास्ता, सुलतानगंज की रीना पांडेय ने कढ़ी, आदमपुर की अर्चना ने पनीर-पकौड़ा, मंदरोजा की लीला गुप्ता ने नमकीन कचौड़ी, पूनम ने अंकुरित मूंग की चाट, नाथनगर की अंजली ने छोले-भटूरे तैयार की. वहीं मिरजानहाट की रिंकी की ओर तैयार साबुदाना-ड्राई फ्रूट का खीर से पूरा सभागार महक उठा. नाथनगर की रेशमी ने मसाला पनीर तैयार किया, तो विष्णु प्रिया रीना उर्फ रीना मजूमदार ने ड्रेगन चिकेन बॉल तैयार करके जज का दिल जीत लिया. नाथनगर की सुनीता सिंह ने कटोरी चाट तैयार किया. फायर कुकिंग के तहत अंजली घोष, रीना पांडेय व अंजली ने अतिथियो के सामने मिनटों में लिट्टी चोखा, कढ़ी व छोला भटूरा तैयार किया. मां आनंदी संस्था की संस्थापिका डॉ प्रिया सोनी ने आयोजन में शामिल होकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया.

नुक्कड़ नाटक व लोकगीत से सजी महफिल, सनराइज मसाला का किया गुणगान
श्रीकृष्णा क्लब, बरारी के कलाकारों ने निर्देशक अजय अटल के संचालन में नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के जरिये सनराइज मसाला व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज की महफिल सजा दी. कलाकारों ने हे बहिनिया गे…सनराइज मसाला बहुत सुंदर लागै छै, खाय में स्वाद छै बेजोड़….गाकर अतिथियों व प्रतिभागियों को झूमा दिया. अजय अटल ने कहा कि सनराइज मसाला देसी मसाला है. इसमें मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं है. इस मसाले का उपयोग करके गृहिणी किचेन में चार चांद लगा देती हैं. वेज हो या नॉनवेज, सभी के लिए सनराइज मसाला का उपयोग कर सकते हैं.
क्विज कांटेस्ट में ये रहे विजेता
प्रथम : सुल्तानगंज की रीना पांडेय
द्वितीय : सारिका
तृतीय : तनु कुमारी
चतुर्थ : आाशीष कुमार
पंचम : आदित्य कुमार पंडित
षष्ठ : पूनम कुमारी
नॉन फायर की विजेता
प्रथम : विष्णु प्रिय रीना उर्फ रीना मजूमदार
द्वितीय : आरती पाल
तृतीय : रिंकी
चतुर्थ : लीला गुप्ता
पंचम : पूनम कुमारी
छठा : अर्चना
सांतवां : काजल देवी अग्रवाल
सांत्वना : सुनीता, सुनैना, पिहू, पूजा, रेशमी
फायर कुकिंग की विजेता
प्रथम : अंजली घोष
द्वितीय : रीना पांडेय
तृतीय : अंजली घोष
ALSO READ : बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश
