[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. 16 जून को 14 वार्डों में लगेगा सहयोग शिविर, निगम अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

bhagalpur news. 16 जून को 14 वार्डों में लगेगा सहयोग शिविर, निगम अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

0

शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए नगर निगम 16 जून को विशेष सहयोग शिविर आयोजित करेगा. इस दौरान निगम के अधिकारी और कर्मी विभिन्न वार्डों में मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. शिविर में पेयजल, सफाई, नाला, सड़क, स्ट्रीट लाइट, होल्डिंग टैक्स समेत नगर निगम से संबंधित अन्य शिकायतें दर्ज करायी जा सकेंगी. 14 स्थानों पर होगी शिविर की व्यवस्था नगर निगम की ओर से शहर के 14 वार्डों में शिविर आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. वार्ड 15 से 28 तक के नागरिकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाये जायेंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याएं दर्ज कराने के लिए निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. इन वार्डों के लोग उठा सकेंगे लाभ शिविर का आयोजन वार्ड 15 के नगर निगम गोदाम, वार्ड 16 के पार्षद कार्यालय, वार्ड 17 के ओल्ड बीएन कॉलेज किलाघाट, वार्ड 18 के मदन लाल कन्या मध्य विद्यालय गोलाघाट, वार्ड 19 के गौशाला परिसर, वार्ड 20 के लाजपत पार्क पार्षद कार्यालय, वार्ड 21 के गोनार लेन सामुदायिक भवन, वार्ड 22 के आदमपुर दुर्गा मंदिर, वार्ड 23 के श्यामसुंदर निकेतन विद्यालय, वार्ड 24 के कटहलबाड़ी प्राथमिक विद्यालय, वार्ड 25 के बड़ी खंजरपुर पीएचईडी कार्यालय के समीप, वार्ड 26 के आनंदी लेन, वार्ड 27 के मायागंज आरओओ कार्यालय तथा वार्ड 28 के फेरी रोड बालक मध्य विद्यालय में किया जायेगा. स्थानीय स्तर पर होगा शिकायतों का समाधान नगर निगम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही करना है. अधिकारियों का कहना है कि शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे नागरिकों को बेहतर नगर सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel