[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, 140 वर्ग किमी बढ़ा प्रोजेक्ट एरिया, 384 गांव होंगे शामिल

भागलपुर के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, 140 वर्ग किमी बढ़ा प्रोजेक्ट एरिया, 384 गांव होंगे शामिल

0
भागलपुर के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, 140 वर्ग किमी बढ़ा प्रोजेक्ट एरिया, 384 गांव होंगे शामिल
सांकेतिक तस्वीर

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट

Bhagalpur Master Plan: भागलपुर अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आने वाले 20 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित होने वाला एक बड़ा शहरी क्षेत्र बनने की ओर बढ़ रहा है. बिहार सरकार ने भागलपुर के प्रोजेक्ट एरिया का दायरा बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके बाद शहर का विकास केवल नगर निगम की सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सबौर, जगदीशपुर, शाहकुंड, सुलतानगंज, नाथनगर और आसपास के सैकड़ों गांव भी एकीकृत विकास योजना का हिस्सा बनेंगे. इस फैसले का असर सड़क, आवास, उद्योग, जल निकासी, परिवहन और भविष्य के शहरी विस्तार पर सीधे तौर पर दिखाई देगा.

भागलपुर के भविष्य पर सरकार की बड़ी मुहर

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार शहरी आयोजना एवं विकास अधिनियम, 2012 के तहत भागलपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार की ओर से जारी इस अधिसूचना के बाद भागलपुर का आयोजना क्षेत्र 218.28 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 359 वर्ग किलोमीटर हो गया है.

यानी शहर के विकास के लिए अब करीब 140.72 वर्ग किलोमीटर नया क्षेत्र जोड़ा गया है. इसी विस्तारित क्षेत्र को आधार बनाकर नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा.

पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.

अब सिर्फ नगर निगम नहीं, आसपास के इलाके भी होंगे विकास का हिस्सा

अब तक भागलपुर का योजनाबद्ध विकास मुख्य रूप से नगर निगम क्षेत्र तक सीमित था. लेकिन तेजी से बढ़ती आबादी, शहर का फैलाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने आसपास के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को भी योजना में शामिल करने का फैसला लिया है.

नई अधिसूचना के तहत नगर निगम भागलपुर, नगर पंचायत सदर, नगर पंचायत अकबरनगर तथा दो सेंसस टाउन को योजना क्षेत्र में शामिल किया गया है.

इसके अलावा कुल 384 राजस्व ग्रामों को भी मास्टर प्लान का हिस्सा बनाया गया है. इनमें नाथनगर के 144 गांव, जगदीशपुर के 90, सबौर के 60, शाहकुंड के 42, सुलतानगंज के 33, गोराडीह के 11 और नारायणपुर के चार गांव शामिल हैं.

पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.

Bhagalpur Master Plan: क्यों जरूरी था भागलपुर क्षेत्र का विस्तार?

भागलपुर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से फैल रहा है. शहर के आसपास नए आवासीय इलाके, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक गतिविधियां और व्यापारिक केंद्र विकसित हो रहे हैं. लेकिन इन इलाकों का विकास अलग-अलग तरीके से होने के कारण भविष्य में अव्यवस्थित शहरीकरण की आशंका बढ़ रही थी.

इसी चुनौती को देखते हुए सरकार अगले 20 वर्षों की आबादी और आधारभूत संरचना की जरूरतों को ध्यान में रखकर एक समेकित मास्टर प्लान तैयार कर रही है.

इस योजना के लागू होने के बाद सड़क, सीवरेज, जलापूर्ति, पार्क, सार्वजनिक परिवहन, आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक क्षेत्र और औद्योगिक विकास को एक तय योजना के तहत विकसित किया जा सकेगा.

आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

आयोजना क्षेत्र के विस्तार का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनके गांव और कस्बे अब इस नई योजना में शामिल किए गए हैं. भविष्य में इन क्षेत्रों में भवन निर्माण, सड़क, ड्रेनेज, सरकारी सुविधाओं और शहरी आधारभूत ढांचे का विकास तय मानकों के अनुसार होगा.

भूमि उपयोग (Land Use) की स्पष्ट योजना बनने से अनियोजित निर्माण पर भी नियंत्रण लगेगा. इससे भविष्य में निवेश, आवासीय परियोजनाओं और औद्योगिक विकास को भी गति मिलने की संभावना है.

हालांकि इसके साथ यह भी तय है कि भवन निर्माण और विकास कार्यों के लिए लोगों को मास्टर प्लान के नियमों का पालन करना होगा.

Bhagalpur Master Plan: अब तैयार होगा 359 वर्ग किलोमीटर का नया मास्टर प्लान

सरकार ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित आयोजना क्षेत्र के आधार पर अब 359 वर्ग किलोमीटर का नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा.

नई सीमाओं में उत्तर दिशा में सबौर और गंगापुर क्षेत्र, दक्षिण में अकबरनगर और सुलतानगंज के इलाके, पूर्व और पश्चिम में शाहकुंड, जगदीशपुर, गोराडीह और अन्य राजस्व ग्रामों को शामिल किया गया है.

प्रमंडलीय आयुक्त और जिला प्रशासन को अधिसूचना के अनुरूप आगे की कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

भागलपुर के लिए यह फैसला केवल सीमा विस्तार नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यदि मास्टर प्लान समय पर लागू होता है, तो शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर भी बदल सकती है.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel