[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में लोहिया पुल से अलीगंज तक बनेगा शानदार फोरलेन, सड़क के लिए जल्द निकलेगा नया टेंडर

भागलपुर में लोहिया पुल से अलीगंज तक बनेगा शानदार फोरलेन, सड़क के लिए जल्द निकलेगा नया टेंडर

0
भागलपुर में लोहिया पुल से अलीगंज तक बनेगा शानदार फोरलेन, सड़क के लिए जल्द निकलेगा नया टेंडर
सांकेतिक फोटो

Bihar Road Project: भागलपुर शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है. लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास के बीच बनने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण अब जल्द शुरू होने वाला है. अधिकारियों के मुताबिक इस सड़क का काम अगले महीने शुरू करने की तैयारी है और दिसंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

क्या बोले पथ निर्माण विभाग के अधिकारी

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. मुंगेर की निरंजन शर्मा एंड कंपनी को यह काम मिलने की संभावना सबसे ज्यादा बताई जा रही है. इस टेंडर में कुल छह निर्माण एजेंसियों ने भाग लिया था, जिनमें बाबा कंस्ट्रक्शन, राजवीर कंस्ट्रक्शन, बाल कृष्ण भालोटिया, जेवी कंस्ट्रक्शन और सृष्ट कंस्ट्रक्शन भी शामिल हैं.

लोगों को मिलेगी सुविधा

इस सड़क के निर्माण के लिए विभाग ने करीब 50.17 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की है. योजना के अनुसार निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक से होकर गुजरती है, इसलिए यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. फोरलेन बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा और लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी.

सड़क निर्माण से पहले बिजली के पोल और तारों को हटाने या शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. इसके लिए बिजली विभाग की ओर से एस्टिमेट तैयार किया जा चुका है, जिसे जल्द पथ निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा. साथ ही सड़क के किनारे मौजूद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एक सड़क बनाने की योजना

इसी के साथ भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली के बीच करीब 15 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने की भी योजना है. हालांकि तकनीकी स्वीकृति नहीं मिलने के कारण पहले इसका टेंडर रद्द करना पड़ा था. अब स्वीकृति मिलने के बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इस सड़क के बनने से करीब चार दर्जन गांवों के दो लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा. यह सड़क मिरजानहाट, सिकंदरपुर और गुड़हट्टा होते हुए लोहिया पुल-अलीगंज मार्ग से जुड़ेगी और आगे कजरैली और अमरपुर मार्ग से भी संपर्क बनाएगी.

पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजिनियर अरविंद गुप्ता के अनुसार लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन सड़क का काम मई तक शुरू कर दिया जाएगा, जबकि भागलपुर-कोतवाली सड़क का निर्माण जून में शुरू करने की योजना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

नीतीश के निशांत की राजनीति में एंट्री, पप्पू यादव बोले- विरासत बचाने में होंगे कामयाब

Previous article जो TMC के साथ नहीं, उसे बंगाल में रहने का अधिकार नहीं! ममता बनर्जी के सामने बोलीं महुआ मोईत्रा
Next article यूपीएससी में 625वां रैंक लाकर मोहनिया पहुंचे नूर आलम का भव्य स्वागत
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel