[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भागलपुर के किसान की मौत, खेत में कर रहा था काम

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भागलपुर के किसान की मौत, खेत में कर रहा था काम

0
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भागलपुर के किसान की मौत, खेत में कर रहा था काम

नारयणपुर, भागलपुर से मधुर मिलन नायक की रिपोर्ट

Bhagalpur News : नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल गांव में गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान प्रकाश शर्मा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. मृतक अपनी पत्नी के साथ खेत में मकई का डंठल इकट्ठा कर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिरने से उनकी जान चली गई. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी. भवानीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार आशाटोल गांव निवासी स्वर्गीय कोकन शर्मा के पुत्र प्रकाश शर्मा गुरुवार सुबह अपने खेत में मकई का डंठल इकट्ठा कर रहे थे. इसी दौरान आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. खेत में काम करते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से प्रकाश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास खेतों में मौजूद अन्य किसानों ने घटना को देखा और तुरंत उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस अप्रत्याशित हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया और लोगों में शोक व्याप्त हो गया.

पत्नी के सामने चली गयी पति की जान

मृतक की पत्नी सुदामा देवी भी घटना के समय उनके साथ खेत में मौजूद थीं. दोनों पति-पत्नी खेती से जुड़े कार्यों में लगे हुए थे. अचानक हुई तेज गर्जना और बिजली गिरने की घटना ने सब कुछ बदल दिया. पत्नी के सामने ही प्रकाश शर्मा जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद सुदामा देवी सदमे में हैं और लगातार रो रही हैं. ग्रामीण महिलाओं और परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन पति को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलने के बाद भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थानाध्यक्ष शुंभ कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता मिलनी चाहिए.

पीड़ित परिवार की मदद करने की उठी मांग

प्रकाश शर्मा की मौत के बाद आशाटोल गांव में शोक का माहौल है. मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और हर कोई परिवार को सांत्वना देने में लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रकाश शर्मा मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, जिनकी असमय मौत ने पूरे गांव को दुखी कर दिया है. लोगों ने जिला प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाले लाभ जल्द देने की मांग की है. ग्रामीणों का मानना है कि इससे पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel